पंजाब में कोरोना से 20वीं मौत, एक दिन में सर्वाधिक 39 पॉजिटिव मिले, अब कुल 381 संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब में फंसे श्रद्धालु और कोटा में फंसे विद्यार्थियों व जैसलमेर से मजदूरों के पंजाब लौटने के साथ ही राज्य में कोरोना से पीड़ितों की संख्या में जबरदस्त उछाल आ गया है। 24 घंटे के दौरान कोरोना के 38 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिनमें 32 केस नांदेड़ और कोटा से लौटे लोगों के हैं। वहीं जालंधर में कोरोना वायरस से एक महिला की मौत भी हो गई।
इसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बुधवार को 381 तक पहुंच गया। बाहरी लोगों के लौटने से पहले राज्य में प्रतिदिन कोरोना के औसतन 6 से 11 केस ही दर्ज हो रहे थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान लुधियाना में 11, मोहाली में 8, फरीदकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में 3-3, पटियाला, बठिंडा, कपूरथला व नवांशहर में 2-2 और जालंधर व संगरूर में 1-1 नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है।
खास बात यह है कि इन मरीजों में से लुधियाना के सभी 11, मोहाली के 5, कपूरथला, फरीदकोट, होशियारपुर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा के सभी केस नांदेड़ और कोटा से लौटे लोगों के हैं जबकि बाकी 6 केस पहले से पीड़ित लोगों के संपर्क वालों के हैं।
इस बीच, राज्य में अब तक 18670 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 15690 लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। 2605 लोगों की जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कुल 252 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी 104 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 19 लोगों की मौत हुई है।
राज्य में कोरोना पीड़ितों के जिलेवार आंकड़ें इस प्रकार हैं-
- जिला कुल केस उपचाराधीन ठीक हुए मृत्यु
- जालंधर 87 75 8 4
- मोहाली 73 39 32 2
- पटियाला 63 60 2 1
- लुधियाना 29 19 6 4
- पठानकोट 25 15 9 1
- नवांशहर 22 3 18 1
- अमृतसर 14 6 6 2
- मानसा 13 10 3 0
- होशियारपुर 11 5 5 1
- तरन तारन 7 7 0 0
- कपूरथला 8 3 2 1
- फरीदकोट 6 5 1 0
- मोगा 4 0 4 0
- संगरूर 4 2 2 0
- रोपड़ 3 0 2 1
- बरनाला 2 0 1 1
- फतेहगढ़ साहिब 2 0 2 0
- बठिंडा 2 2 0 0
- फिरोजपुर 1 0 1 0
- गुरदासपुर 4 0 0 1
- मुक्तसर 1 1 0 0