फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab: Navjot Singh Sidhu targeted on the government

कोरोना वायरस: पंजाब सरकार पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- आबादी तीन करोड़, टेस्ट सिर्फ 2200

Thu, 09 Apr 2020 09:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Apr 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab: Navjot Singh Sidhu targeted on the government
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कोरोना वायरस के खिलाफ सूबे में लड़ी जा रही जंग को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। अपने यूट्यूब चैनल 'जीतेगा पंजाब' पर गुरुवार को अपलोड किए वीडियो में सिद्धू कोरोना वायरस पर पंजाब के लोगों से बातचीत करते दिखाई दिए और राज्य सरकार पर कई सवाल खड़े किए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेशक भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्यु दर 2.7 प्रतिशत ही है लेकिन 133 करोड़ की आबादी में अब तक लगभग 1.17 लाख लोगों का ही टेस्ट हो सका है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि हम और हमारा देश आज कहां खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम पंजाब की बात करें तो सूबे की कुल तीन करोड़ आबादी हैं लेकिन अब तक सरकार 2200 लोगों के ही टेस्ट कर पाई है। जिनमें से 115 लोग संक्रमित मिले हैं और 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ऐसे में हमारा राज्य और देश विश्व के अन्य देशों के मुकाबले बहुत पीछे है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण कोरिया और सिंगापुर ने कोरोना को हराया है। दक्षिण कोरिया ने लगातार टेस्टिंग करके अपने देश में फैल रहे वायरस के ग्राफ को रोक दिया। वहां की कुल आबादी पांच करोड़ हैं, जिसमें से उन्होंने 4.5 करोड़ के टेस्ट कर डाले और कोरोना के संक्रमण को रोक दिया। वहीं सिंगापुर जैसे देश ने भी वैसा ही किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने आगे कहा कि दक्षिण कोरिया और सिंगापुर ने कोरोना वायरस पॉजिटिव केसों की पहचान की। उन्हें आइसोलेट किया और ये सब कुछ टेस्टिंग से ही संभव हुआ है। इसलिए बिना टेस्टिंग के कोरोना के ग्राफ का सही पता लगाना शायद उचित नहीं होगा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में अब तक बहुत कम लोगों का टेस्ट हुआ है।  सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। तभी इस वैश्विक महामारी के संक्रमण पर रोक संभव हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed