फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab: 500 rupees fine for not wearing masks in Punjab

पंजाब: मास्क न पहना तो 500, कार में सोशल डिस्टेंसिंग न रखी तो 2000 जुर्माना

Fri, 29 May 2020 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab: 500 rupees fine for not wearing masks in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर विभिन्न जुर्माना राशि बढ़ा दी है। अब मास्क न पहनने पर 500 और कार में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन न करने पर 2000 रुपये जुर्माना लगेगा। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा मीटिंग के दौरान इसका खुलासा करते हुए कहा कि राज्य को महामारी से सुरक्षित रखने के लिए यह जरूरी है।

विज्ञापन


पहले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 200 और थूकने पर 100 रुपये जुर्माना लगता था जिसे बढ़ा दिया गया है। वहीं होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर 500 रुपये दंड लगाया जाता था। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लगा सकते हैं जुर्माना 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बीडीपीओ, नायब तहसीलदार और डिप्टी कमिश्नरों द्वारा अधिकृत कोई भी अधिकारी महामारी रोग अधिनियम, 1897 की धाराओं के अंतर्गत जुर्माना लगा सकता है। 

अगर जुर्माना न दिया तो...
यदि उल्लंघन करने वाले द्वारा जुर्माना नहीं दिया जाता तो उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह होगी जुर्माने की नई राशि- 

  • होम क्वारंटीन तोड़ने वालों पर 2000 रुपये 
  • सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 500 रुपये
  • सोशल डिस्टेंसिंग न रखी तो दुकानदार पर 2000 रुपये
  • सामाजिक दूरी न रखी तो बस मालिक पर 3000 रुपये
  • ऑटो और दोपहिया वाहनों पर 500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed