{"_id":"5e97350b8ebc3e7743465e52","slug":"coronavirus-in-haryana-news-in-hindi-six-new-coronavirus-positive-cases-found-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हरियाणा में कोरोना वायरस के छह नए मामले, 194 से ज्यादा हुई पीड़ितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हरियाणा में कोरोना वायरस के छह नए मामले, 194 से ज्यादा हुई पीड़ितों की संख्या
Wed, 15 Apr 2020 09:55 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:55 PM IST
सार
- नूंह, पानीपत, सोनीपत और पंचकूला में संक्रमितों की संख्या बढ़ी
- हरियाणा सरकार अलर्ट- हजारों लोग मेडिकल निगरानी में
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 194 हो गए हैं। नूंह, पानीपत, सोनीपत और पंचकूला में 6 नए मामले सामने आए हैं। जिसके चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। हरियाणा सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट है और हजारों लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन
नूंह में तीन, पानीपत सोनीपत और पंचकूला में एक-एक नया मामला सामने आया है। मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रहने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 15100 हो गई है। अब तक सरकार 27357 लोगों को चिकित्सा निगरानी में रख चुकी है। जिसमें से 12257 लोगों का मेडिकल सर्विलांस पीरियड पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
1362 संदिग्ध मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। कुल 7388 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 5581 लोगों के सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 16 17 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है। चार संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 43 मरीज ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 8, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 33, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 32, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल में 2, नूंह में 48, पलवल में 29, पानीपत में 5, पंचकूला में 6, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 4, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 1 मरीज अभी तक सामने आ चुके हैं।
न खांसी न जुकाम फिर भी पानीपत में युवक निकला कोरोना पॉजिटिव
कोविड-19 का एसिमटोमैटिक केस सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। एसिमटोमैटिक केस की हिस्ट्री को पता करना और वह कितने लोगों से मिला है। कहां-कहां रुका है, ये सब विभाग के लिए आसान नहीं है। करनाल के रसूलपुर गांव का जो युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। वो बिल्कुल स्वस्थ था।
डॉक्टरों के अनुसार युवक के शरीर में कोरोना वायरस है लेकिन इम्युनिटी की वजह से वह उसे बीमार नहीं कर पाया। ऐसा केस आना बहुत खतरनाक है। क्योंकि लक्षण न होने पर ये नहीं पता लग सकता कि वो कोरोना का पॉजिटिव है या नहीं। वह लगातार लोगों से मिलता रहता है। इस केस में भी ये ही हुआ है।
अब विभाग उस युवक के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस करने की रणनीति तैयार कर रहा है। दूसरी ओर बुधवार को सिविल अस्पताल से कोरोना के तीन संदिग्धों के सैंपल भेजे गए हैं। इनको अस्पताल में ही क्वारंटीन किया गया है। गुरुवार को इनके सैंपल की रिपोर्ट आएगी।
डॉक्टरों के अनुसार युवक के शरीर में कोरोना वायरस है लेकिन इम्युनिटी की वजह से वह उसे बीमार नहीं कर पाया। ऐसा केस आना बहुत खतरनाक है। क्योंकि लक्षण न होने पर ये नहीं पता लग सकता कि वो कोरोना का पॉजिटिव है या नहीं। वह लगातार लोगों से मिलता रहता है। इस केस में भी ये ही हुआ है।
अब विभाग उस युवक के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस करने की रणनीति तैयार कर रहा है। दूसरी ओर बुधवार को सिविल अस्पताल से कोरोना के तीन संदिग्धों के सैंपल भेजे गए हैं। इनको अस्पताल में ही क्वारंटीन किया गया है। गुरुवार को इनके सैंपल की रिपोर्ट आएगी।