{"_id":"5eb43f7f8ebc3e90701b83bf","slug":"coronavirus-in-haryana-news-in-hindi-fast-growing-infection-of-covid-19-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: हरियाणा के सात जिलों में 31 नए मामले, प्रदेश में कुल 625 पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: हरियाणा के सात जिलों में 31 नए मामले, प्रदेश में कुल 625 पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Thu, 07 May 2020 10:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 May 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
हरियाणा के कई जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार शाम तक 7 जिलों में 31 नए मामले आने के बाद स्वास्थ्य महकमा और अलर्ट हो गया है। मरीजों का मामला अब 625 तक पहुंच चुका है। जबकि अभी तक इनमें से 260 मरीज ठीक हो गए हैं। अभी तक हरियाणा में 46495 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 41861 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। 4009 लोगों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
मरीजों के ठीक होने का रिकवरी रेट चार 41.60 प्रतिशत हो गया। जबकि संक्रमण रेट 1.47 प्रतिशत है। इस वक्त विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 41, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 84, फतेहाबाद में 5, गुरुग्राम में 117, हिसार में 4, जींद में 14, करनाल में 14, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 59, पलवल में 36, पानीपत में 34, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 6, सोनीपत में 84, यमुनानगर में 8, महेंद्रगढ़ में 2, झज्जर में 73 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 11, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 43, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 51, हिसार में 3, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 53, पलवल में 32, पानीपत में 5, पंचकूला में 17, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 6, झज्जर 0, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन संक्रमित मरीज भी ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन