फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Haryana News in Hindi: Coronavirus update, coronavirus outbreak in Haryana

हरियाणा के सात जिलों में 22 नए केस, प्रदेश में 647 लोग संक्रमित, पानीपत में एक मौत

Sat, 09 May 2020 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 May 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Haryana News in Hindi: Coronavirus update, coronavirus outbreak in Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार शाम तक 7 जिलों में 22 नए मरीजों के साथ आंकड़ा 647 तक पहुंच गया है। जबकि मरने वालों की संख्या भी 8 हो गई है। हजारों लोग अभी भी मेडिकल सर्विलांस के दायरे में है। जबकि 5125 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है। वहीं शुक्रवार को पानीपत में एक और मौत कोरोना वायरस से हो गई है।

विज्ञापन


इस वक्त प्रदेश में 14965 लोग मेडिकल सर्विलांस के दायरे में हैं। 49746 संदिग्धों की अभी तक सैंपल रिपोर्ट लिया चुकी है, जिसमें से 43974 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल संक्रमित मरीजों में से 279 मरीज ठीक हो गए हैं, जिन अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। जबकि 360 मरीज एक्टिव संक्रमित मरीजों की श्रेणी में है।
विज्ञापन


अब विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 41, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 88, फतेहाबाद में 7, गुरुग्राम में 126,  हिसार में 4, जींद में 17, करनाल में 14, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 59, पलवल में 36, पानीपत में 35, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 6, सोनीपत में 86, यमुनानगर में 8, महेंद्रगढ़ में 2, झज्जर में 74 मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, अंबाला में 11, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 54, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 51, हिसार में 3, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 54, पलवल में 32, पानीपत में 6, पंचकूला में 17, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 9, झज्जर 0, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन मरीज भी ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed