फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Haryana News in Hindi: 264 people infected with corona virus in Haryana

हरियाणा: कोरोना से हिसार के बुजुर्ग की मौत, अंबाला-सोनीपत में आए नए मामले, अब 270 संक्रमित

Thu, 23 Apr 2020 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Apr 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Haryana News in Hindi: 264 people infected with corona virus in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

हरियाणा में बुधवार को हिसार निवासी बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से गुरुग्राम में मौत हो गई। उसे 17 दिन पहले ही मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुजुर्ग फेफड़े में संक्रमण से पीड़ित थे। वहीं, सांस लेने में समस्या के चलते वह शुरू से ही वेंटिलेटर पर थे। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक यतिन मेहता की निगरानी में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 4 तक पहुंच गया है। सभी मौतें मेदांता अस्पताल में ही हुई हैं।  हालांकि, सभी मरीजों के गुरुग्राम से बाहर होने के कारण जिला स्वास्थ्य विभाग मरीजों की मौत को अपने रिकॉर्ड में दर्ज नहीं कर रहा है। हिसार के डीसी कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पीड़ित को बीते 5 अप्रैल को मेदांता मेडिसिटी अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों के मुताबिक कोरोना के संदिग्ध लक्षण नजर आने पर मरीज को 30 मार्च को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मरीज की प्राथमिक जांच के बाद उससे सैंपल लिया गया था। 2 अप्रैल को आई जांच रिपोर्ट में मरीज को कोरोना निगेटिव पाया गया, लेकिन मरीज में निमोनिया व सांस लेने की समस्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 5 अप्रैल को बुजुर्ग मरीज को मेदांता मेडिसिटी अस्पताल लाया गया, जहां कराई गई जांच में उनको कोरोना से संक्रमित पाया गया। हालांकि, मरीज की विदेश यात्रा से संबंधित कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। मेदांता अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मृतक बुजुर्ग की कई बार जांच की गई, लेकिन एक बार भी उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव नहीं आई।

अंबाला, रोहतक, गुरुग्राम और सोनीपत में आए नए केस

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 270 तक पहुंच गए हैं। बुधवार को अंबाला और रोहतक में एक-एक व सोनीपत और गुरुग्राम में चार-चार नए केस आए। कुल संक्रमित मरीजों में से 158 मरीज ठीक हो गए हैं, जो 59.84 प्रतिशत रिकवरी कही जा सकती है। जबकि पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिव केसों के सामने आने की दर 1.84 प्रतिशत बनी हुई।

मगर स्वास्थ्य महकमे ने अभी भी एहतियातन 16284 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। अभी तक प्रदेश में कुल 33105 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा था। जिनमें से 16821 लोगों का चिकित्सा निगरानी पीरियड पूरा हो चुका है। बाकी लोगों पर स्वास्थ्य महकमे की निगरानी अभी बनी हुई है।

उधर, अभी तक प्रदेश भर में 1914 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कुल 15561 लोगों के सैंपल में से 13397 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। टेस्टिंग दर यदि देखें तो हरियाणा में 10 लाख लोगों पर 614 संदिग्ध लोगों का टेस्ट किया जा रहा है।

अभी तक विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 12, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 43, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 41, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल  में 2, नूंह में 57, पलवल में 34, पानीपत में 5, पंचकूला में 18, रोहतक में 2, सिरसा में 4,  सोनीपत में 13, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 1 मरीज सामने आ चुके हैं।

गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। अभी तक अंबाला में 10, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 26, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 26, हिसार में 1, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल  में 0, कुरुक्षेत्र 0, नूंह में 28, पलवल में 26, पानीपत में 4, पंचकूला में 3, रोहतक में 0, सिरसा में 4, सोनीपत में 2, यमुनानगर में 3 मरीज और 14 इटली के नागरिक ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed