फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus In Haryana News: 4483 people isolated in homes in Haryana

कोरोना वायरसः लंदन से लौटी दो महिलाएं संक्रमित, हरियाणा में अब तक चार केस, 4483 लोग आइसोलेट

Fri, 20 Mar 2020 02:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Mar 2020 02:25 AM IST
सार

  • दो नए कोरोना वायरस केस भी गुरुग्राम में मिले, 4483 लोग अभी भी घरों में आइसोलेट।
  • 108 सैंपल में 81 नेगेटिव, 4 पॉजिटिव, 25 का इंतजार, 24 अस्पतालों में भर्ती।
  • स्वास्थ्य मंत्री की अपील- पीएम के ‘जनता कर्फ्यू’ का भी पालन करें प्रदेशवासी।

विज्ञापन
Coronavirus In Haryana News: 4483 people isolated in homes in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में पैर पसार रहे कोरोना वायरस ने दो और मरीजों को अपने चपेट में ले लिया है। गुरुग्राम की दो और महिलाएं इस वायरस से ग्रस्त हैं। ये दोनों महिलाएं लंदन से वापस लौटी थीं। अब हरियाणा में इस वायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या चार हो गई है। 4483 लोग अब भी घरों में आइसोलेट हैं। जबकि 24 मरीज अभी भर्ती हैं।

विज्ञापन


हरियाणा में ये वायरस तेजी से न बढ़े, इसे लेकर सरकार ने समुचित इंतजाम किए हैं। मगर दो केस और जो पॉजीटिव मिले हैं, वे मरीज भी बाहर से ही लौटे हैं। 22 साल की एक युवती 14 मार्च को लंदन से दिल्ली लौटी थी। वह खांसी व गला दर्द से पीड़ित थी। सिविल अस्पताल में 16 मार्च को उसके सैंपल लिए गए थे। जबकि उसके परिजनों को भी विशेष निगरानी में रखा गया था। अब इस महिला का सैंपल पॉजिटिव आ गया है। महिला को एकांतवास में रखा गया है।
विज्ञापन


दूसरी 42 वर्षीय महिला भी लंदन से 7 मार्च को दिल्ली लौटी थी। उसे भी एकांतवास में रखा गया। महिला समेत उसके निकटतम 8 लोगों के भी सैंपल लिए गए। महिला का सैंपल पॉजिटिव आ गया है। अभी तक चारों कोरोना वायरस ग्रस्त के मामले गुरुग्राम निवासी लोगों में ही चिह्नित हुए हैं। स्वास्थ्य 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री अनिल विज का कहना है कि इस वायरस को लेकर किसी भी प्रकार से दहशत में आने की जरूरत नहीं है। लोग सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी को शिद्दत से मानें और इस वायरस को लेकर जागरूक रहे। विज ने कहा कि जनता प्रदेश में पीएम की ओर से 22 मार्च को घोषित ‘जनता कर्फ्यू’ का भी पालन करें, ताकि लोग इस वायरस के संपर्क में आने से बचे रहें।

हरियाणा में यह है स्थिति

  • 4439 लोगों को हरियाणा में अभी तक निगरानी में रखा गया है।
  • 4483 लोग अभी तक घरों में एहतियातन आइसोलेट हैं। इनमें अधिकतर बाहर से आने वाले यात्री है।
  • 24 मरीज हरियाणा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
  • 32 मरीजों के सैंपल नेगेटिव आने की वजह से अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
  • 108 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, 81 नेगेटिव, 4 पॉजीटिव, 25 सैंपल के रिजल्ट का इंतजार।
  • 591 मरीज ऐसे हैं, जिनका 28 दिन का सर्विलांस पूरा हो गया है।
  • 3948 मरीज ऐसे जो अभी सर्विलांस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed