चंडीगढ़: बापूधाम में मिले चार कोरोना पॉजिटिव, डेढ़ माह की बच्ची समेत 5 ने दी कोरोना को मात
- घर लौटते समय पीजीआई के डॉक्टरों और स्टाफ का किया शुक्रिया, कहा- यही धरती के भगवान
- नयागांव निवासी पीजीआई कर्मचारी की पत्नी और डेढ़ माह की बेटी के साथ एक अन्य घर लौटा
- मरीजों में एक सात माह का बच्चा और 76 साल की महिला शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना के चार मरीज सामने आए। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली क्योंकि रोजान 8 से 10 नए मामले आ रहे थे, ऐसे में बुधवार को सिर्फ चार केस सामने आने से थोड़ी राहत रही। फिर भी चिंता इस बात की है कि लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। खासकर बापूधाम कोरोना का गढ़ बना हुआ है। यहां रोजाना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले चारों मरीज बापूधाम के हैं।
इनमें एक सात माह का बच्चा और 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अलावा एक ही परिवार को 36 और 32 वर्षीय युवक शामिल हैं। यह दोनों युवक कोरोना से मरने वाले 62 वर्षीय बापूधाम निवासी बुजुर्ग के परिवार से जुड़े हैं। उधर, सात माह के बच्चे के संपर्क में आए 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, महिला के संपर्क में आए परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है, जबकि उसके सेकेंडरी कांटेक्ट में आए 24 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है। इसके साथ ही सेक्टर-40 और 56 के कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 9 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, एक दिन में सिर्फ 10 पॉजिटिव मिले, अब तक 200 हुए ठीक, 33 ने गंवाई जान
एक के बाद एक बढ़ती मरीजों की संख्या के बाद बुधवार को अकेले बापूधाम के कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 124 पर पहुंच गया, जबकि शहर में कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्या 193 हो गई है। वहीं, 2420 संदिग्धों की जांच हो चुकी है। इनमें से 2206 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 32 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि तीन कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है।
डेढ़ माह की बच्ची समेत 5 ने दी कोरोना को मात
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच उसे मात देकर घर जाने वालों की संख्या का तेजी से बढ़ना राहत भरी खबर है। बुधवार को पीजीआई में भर्ती कोरोना के 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल से घर जाने वाले कोरोना पॉजिटिव में एक डेढ़ माह की बच्ची भी शामिल है। इनमें से तीन पंजाब के मोहाली जिले के नयागांव निवासी और दो चंडीगढ़ के मरीज हैं।
डिस्चार्ज होते समय पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. डॉ. जगतराम ने उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं। वहीं, मरीजों ने पीजीआई के डॉक्टरों और स्टाफ का शुक्रिया करते हुए कोरोना के इस संकट के दौर में उन्हें सच्चे रूप में धरती का भगवान बताया।
कोरोना पर जीत दर्ज कर घर जाने वाले मरीजों में नयागांव निवासी पीजीआई कर्मचारी की 25 साल की पत्नी व उसकी डेढ़ महीने की बेटी शामिल है। बच्ची को 19 अप्रैल को, जबकि महिला को 17 अप्रैल भर्ती कराया गया था। वहीं, नयागांव के ही 30 साल के युवक को 19 अप्रैल को पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
उधर, चंडीगढ़ के दोनों मरीजों में एक रामदरबार निवासी 28 साल का युवक है, जिसे 28 अप्रैल को पीजीआई में भर्ती किया गया था, जबकि दूसरा मरीज चंडीगढ़ के ही सेक्टर 38बी का 33 साल का युवक है, जो 30 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होकर पीजीआई पहुंचा था।