{"_id":"5e878bcf8ebc3e728a4375d9","slug":"coronavirus-in-chandigarh-news-in-hindi-first-patient-of-chandigarh-cured-from-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: चंडीगढ़ में पीड़ित डॉक्टर ने कोरोना वायरस को दी मात, ठीक होकर घर पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: चंडीगढ़ में पीड़ित डॉक्टर ने कोरोना वायरस को दी मात, ठीक होकर घर पहुंचीं
Sat, 04 Apr 2020 09:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड किंगडम (यूके) से आई सेक्टर- 34 निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज को गुरुवार देर शाम पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज का दो बार टेस्ट किया गया। इसमें उसकी रिपोर्ट हर बार निगेटिव आई। उसके बाद मरीज को घर भेज दिया गया। मरीज पेशे से डॉक्टर है और वह 20 मार्च का यूके से चंडीगढ़ आई थी। यहां आने के बाद तबीयत खराब होने पर उसका टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
इसके बाद उसे पीजीआई में भर्ती कर 14 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। क्वारंटीन पीरियड के दौरान मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह चंडीगढ़ की पहली मरीज है, जिसने कोरोना पर जीत दर्ज की है। घर जाने के बाद महिला को किसी से भी संपर्क न करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीज पर अभी भी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन