फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Haryana Government Decisions on Relaxation in Lockdown 4

हरियाणा: अब सभी 22 जिले ओरेंज जोन में शामिल, शुरू होंगे उद्योग और दूसरे राज्यों के लिए बस सेवा

Tue, 19 May 2020 02:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 May 2020 02:14 AM IST
सार

  • हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मंगलवार से दूसरे प्रदेशों में भी शुरू होगी रोडवेज बस सेवा
  • कंटेनमेंट जोन से बाहर क्षेत्रों को ऑरेंज जोन मानकर सभी गैर-प्रतिबंधित गतिविधियां चलाई जाएंगी

विज्ञापन
Coronavirus, Haryana Government Decisions on Relaxation in Lockdown 4
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में लॉकडाउन-4 कई रियायतें लेकर आया है। कंटेनमेंट जोन में ऑनलाइन अनुमति लेकर औद्योगिक गतिविधियां शुरू की जा सकेंगी। परिवहन विभाग ने हरियाणा में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य राज्यों के सुरक्षित क्षेत्रों में बस सेवा मंगलवार से शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग व 30 सवारियों के साथ ही अन्य प्रदेशों में बस सेवा शुरू की जाएगी। सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि लॉकडाउन-3 में जिन क्षेत्रों में जितनी छूट थी उनको और बढ़ाया गया है। परिवहन विभाग विशेष तौर पर प्रदेश के अंदर की बस व्यवस्था अथवा प्रदेश से बाहर दूसरे प्रदेशों के साथ जो रूट हैं, उन सभी रूट पर 19 मई से बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार विशेष तौर पर कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध जारी रहेगा। इसके अलावा जो कंटेनमेंट जोन से अतिरिक्त क्षेत्र हैं, उन क्षेत्रों को ऑरेंज जोन मानकर सभी गैर- प्रतिबंधित गतिविधियां चलाई जाएंगी। यानी अब सभी 22 जिले ओरेंज जोन में हैं और कंटेंनमेंट जोन सिर्फ वहीं होंगी, जहां पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- निजी डॉक्टरों को एन-95 मास्क, पीपीई किट सरकारी दर पर मिलेंगी, कोरोनाग्रस्त होने पर सरकार कराएगी इलाज

औद्योगिक क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी सभी को काम करने की परमिशन दे दी गई है। कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले उद्योगों को अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा ताकि पास के माध्यम से कार्य किया जा सके। कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार पूरी सावधानी के साथ उद्योगों को शुरू कर रही है।

कंटेनमेंट जोन में ऑनलाइन अनुमति के बाद शुरू होंगे उद्योग

अगर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाली जगह पर कोई कोरोना वायरस का मामला मिलता है तो सरकार वहां सैनिटाइजेशन करने के लिए अवधि भी निर्धारित करेगी ताकि कोरोना संक्त्रस्मण का फैलाव न हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली विभाग की समीक्षा बैठक भी ली गई है। गर्मियों के समय सुचारू बिजली व्यवस्था पर विचार किया गया।

ट्यूवेल कनेक्शन जारी करने का काम शुरू कर दिया है, लगभग 1000 ट्यूवेल कनेक्शन फाइव स्टार मोटर्स के लगवाए जा चुके हैं। 30 जून तक शेष 4000 ट्यूवेल कनेक्शन लगाए जाएंगे। इसके बाद नए फाइव स्टार की मोटर्स उपलब्ध होने पर नए ट्यूवेल लगाएंगे। उन्होंने कहा कि घरेलू बिजली बिल औसत से ज्यादा मिले हैं।

उन्हें ठीक करने के लिए विभाग को निर्देश दिए गए हैं। बिजली उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर अपनी शिकायतें दर्ज करवाकर बिलों की त्रुटियां ठीक करवा सकते हैं। यदि गलती से किसी उपभोक्ता ने बढ़े हुए बिलों का भुगतान कर दिया है तो उनके अगले बिलों में इसका समायोजन कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जेल विभाग की ओर से 18 हजार कैदियों में से पिछले दिनों में 6 हजार कैदियों को पैरोल दी गई थी। 6 हजार कैदियों की पैरोल का समय अगले 6 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। सभी कैदी 12 सप्ताह के पैरोल के बाद ही वापस जेल में आएंगे। जेल विभाग के अंतर्गत सभी व्यवस्था ठीक चल रही है। अभी तक कोई भी कैदी कोरोना का मरीज नहीं मिला है।

हरियाणा ने आठ राज्यों से मांगी बस संचालन की इजाजत

हरियाणा सरकार ने लोगों की सुविधा को देखते हुए यात्रियों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए विभिन्न रूट को संचालित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सरकार ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और यूटी चंडीगढ़ को सहमति के लिए पत्र लिखा है। 

प्रस्ताव के तहत विभिन्न राज्यों के लिए बसों को चलाया जाएगा। सरकार ने अन्य राज्यों से रूट के संचालन के लिए भी सुझाव मांगे हैं। उत्तर प्रदेश के लिए फरीदाबाद से अलीगढ़ व वापसी, गुरुग्राम से अलीगढ़ व वापसी, पानीपत से बरेली वाया मुरादाबाद व वापसी और गुरुग्राम से मथुरा व वापसी के रूट शामिल हैं।

राजस्थान के लिए गुरुग्राम से जयपुर और वापसी, राजस्थान के लिए हिसार से अजमेर और वापसी, पंजाब राज्य के लिए करनाल से अमृतसर और वापसी, हिमाचल प्रदेश के लिए अंबाला-पंचकूला-शिमला व वापसी, उत्तराखंड राज्य के अंबाला-यमुनानगर-देहरादून और वापसी, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए गुरुग्राम से चंडीगढ़ व वापसी, दिल्ली के लिए पंचकूला से दिल्ली और वापसी, मध्य प्रदेश राज्य के लिए ग्वालियर व वापसी के रूटों का प्रस्ताव इसमें शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed