फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Haryana Government Announced Relief for Farmers

किसानों को बड़ी राहत: खेतों में आवाजाही पर नहीं रोका जाएगा, 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस का भी एलान

Fri, 27 Mar 2020 11:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 27 Mar 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Haryana Government Announced Relief for Farmers
खेतों में काम करता किसान - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना महामारी से जंग के बीच हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। बंद के दौरान किसान अपने खेतों में बेरोकटोक आवाजाही कर सकेंगे। फसल कटाई में भी किसानों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। कटाई के लिए आवागमन करने वाली कंबाइन हार्वेस्टर और दूसरी मशीनों को सड़कों पर रोका नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में पुलिस, प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी की हैं। बंद की वजह से किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। किसानों की गेहूं और सरसों की फसल की खरीद हर साल की तरह इस साल भी सही समय पर एमएसपी पर की जाएगी। मंडियां चलाने और किसान की फसल बिकवाने में कोई समस्या नहीं आने देंगे। 
विज्ञापन


दलाल ने कहा है कि खेतों में जरूरी मशीनें ले जाने पर किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। फसल को खराब नहीं होने दिया जाएगा। सब्जी उत्पादक किसानों की पैदावार को मंडी तक ले जाने में भी दिक्कत नहीं आने देंगे। ये निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार किसानों के प्रति गंभीर है और किसानों को कोई समस्या आएगी तो उसको दूर किया जाएगा। दलाल की अपील की है कि कहीं पर भीड़ में एकत्रित न हो। एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर रखें। महामारी से पार पाने के लिए सरकार और समाज का सहयोग करना है।

किसानों को मई में 50, जून में 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस

हरियाणा सरकार ने कोरोना के कारण रबी फसलों की खरीद में होने वाली देरी को देखते हुए किसानों को बोनस देने का निर्णय लिया है। 6 मई से 31 मई तक प्रति क्विंटल 50 रुपये व पहली जून से 30 जून तक 125 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। 5 मई तक अगर खरीद पूरी कर ली जाती है तो कोई बोनस नहीं मिलेगा।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने विभाग के निदेशक को यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गेहूं व अन्य फसलों की खरीद पहली अप्रैल से शुरू होनी थी। महामारी के चलते अब 20 अप्रैल से खरीद का निर्णय लिया गया है। 

कोरोना के चलते इसमें और भी देरी हो सकती है। इसलिए गेहूं की फसल खरीद पर एमएसपी के साथ बोनस भी देना होगा। सरकार के निर्णय को हर हाल में अमलीजामा पहनाएं। 20 अप्रैल से 5 मई तक 1925 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदें। 6 से 31 मई तक 1975 रुपये प्रति क्विंटल व 1 से 30 जून तक 2050 रुपये के हिसाब से खरीद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed