{"_id":"5e5e44828ebc3eebb92ef483","slug":"coronavirus-haryana-and-chandigarh-police-issued-advisory-for-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट उपलब्ध कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट उपलब्ध कराने के निर्देश
Wed, 04 Mar 2020 12:43 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को संभावित कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए फील्ड इकाइयों को एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए निर्देश दिया है कि पुलिसकर्मियों को मास्क, दस्ताने और हैंड सैनिटाइजर जैसे प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट उपलब्ध करवाने के लिए तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि सभी पुलिस आयुक्तों, जिला पुलिस अधीक्षकों, बटालियन कमांडेंट्स और अन्य यूनिट प्रभारियों को कहा गया है कि डयूटी पर रहते हुए पुलिसकर्मी अकसर अन्य व्यक्तियों के निकट संपर्क में आते हैं। इसलिए उन्हे तुरंत मास्क, दस्ताने व हैंड सेनिटाइजर जैसे प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट तुरंत उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
सभी जिलों में फ्रिसिंकग, इंटरेक्शन, भीड़ नियंत्रण और अन्य ट्रैफिक ड्यूटी करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को तुरंत ऐसे प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट से लैस किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, कोरोनावायरस के संभावित संक्रमण से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की भी सलाह भी दी गई।
विज्ञापन
उधर, हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने भी सभी जिला उपायुक्तों को वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिए हैं कि वे इस वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करें। प्रदेश में बिना वजह किसी प्रकार की अफवाह का माहौल नहीं होना चाहिए।