{"_id":"604d13a73e9e3e398d68f052","slug":"coronavirus-covid-19-update-latest-news-punjab-and-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना से 22 लोगों की मौत, होशियारपुर में एक ही दिन में सामने आए 211 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना से 22 लोगों की मौत, होशियारपुर में एक ही दिन में सामने आए 211 केस
Sun, 14 Mar 2021 01:04 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में फिर से सिर उठा रहे कोरोना वायरस ने शुक्रवार को 22 लोगों की जान ले ली
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में फिर से सिर उठा रहे कोरोना वायरस ने शुक्रवार को 22 लोगों की जान ले ली, जबकि इस वायरस से प्रभावित 1515 लोग बीते 24 घंटे के दौरान अस्पतालों में पहुंचे हैं। जालंधर जिले के आठ लोगों को आईसीयू में दाखिल किया गया है, जबकि अमृतसर और पटियाला के अस्पतालों में 3-3 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
सेहत विभाग की ओर से शुक्रवार को राज्य में 33640 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके साथ ही राज्य में अब तक 5347572 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। फिलहाल राज्य में कोरोना के सक्रिय केसों की कुल संख्या 10916 है, जिनमें से 212 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 24 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। प्रदेश में कोरोना महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 6052 हो चुकी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, राज्य में जारी कोरोना वैक्सीन अभियान के तहत 108205 हेल्थ वर्करों को पहला टीका लगाया जा चुका है। दूसरा टीका लगवा चुके हेल्थ वर्करों की संख्या 53785 हो गई है। इनके साथ ही 97270 फ्रंटलाइन योद्धाओं को भी पहला टीका लगाया गया है, जबकि 12323 फ्रंटलाइन योद्धा दूसरा टीका भी लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
पंजाब में शुक्रवार को जालंधर में 6, पटियाला में 4, लुधियाना व मोहाली में 3-3, अमृतसर व होशियारपुर में 2-2, फिरोजपुर व मुक्तसर में 1-1 व्यक्ति की जान चली गई। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के सबसे ज्यादा केस होशियारपुर (211) में सामने आए हैं।
लुधियाना में 180, जालंधर में 179, पटियाला में 164, नवांशहर में 137, मोहाली में 125, अमृतसर में 103, रोपड़ में 77, कपूरथला में 69, गुरदासपुर में 64, फरीदकोट में 31, तरनतारन में 30, बठिंडा व संगरूर में 27-27, मानसा में 21, मोगा में 19, फतेहगढ़ साहिब में 13, फाजिल्का व बरनाला में 10-10, पठानकोट में 9, मुक्तसर में 5 और फिरोजपुर में 4 केस दर्ज किए गए हैं।