फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Warriors Honored, Staff Nurses Ranked Senior Officer in UT

कोरोना वॉरियर्स का सम्मान, चंडीगढ़ में नर्सों को मिला ऑफिसर रैंक, अब भी कहलाएंगी सीनियर

Thu, 18 Jun 2020 01:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 18 Jun 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors Honored, Staff Nurses Ranked Senior Officer in UT
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कोरोना महामारी के बीच सबसे आगे खड़े होकर लड़ाई लड़ रहे स्टाफ नर्स और नर्सिंग सिस्टर को सम्मान देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने बुधवार को यह तय कर दिया कि अब से चंडीगढ़ के सभी अस्पतालों में काम करने वाले स्टाफ नर्स को नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग सिस्टर को सीनियर नर्सिंग ऑफिसर कहा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसे मंजूरी दे दी है। इस संबंधी आदेश आने वाले एक-दो दिनों में जारी कर दिए जाएंगे लेकिन बड़ी बात यह है कि यह न तो कोई प्रमोशन है और न ही इससे इनकी सैलरी बढ़ेगी।

चंडीगढ़ प्रशासन के स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशासन ने यह फैसला कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने के लिए किया है। हालांकि यह कोई प्रमोशन नहीं है, न ही कर्मचारियों को अतिरिक्त कोई आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रशासन का यह फैसला स्टॉफ नर्स और नर्सिंग सिस्टर द्वारा किए गए कार्यों को लेकर उनके प्रति सम्मान जताने के लिए किया है।
विज्ञापन


एडवाइजर मनोज परिदा ने ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि चंडीगढ़ अकेला ऐसा यूटी था, जिसमें नर्सिंग को यह पद नहीं मिला था। बाकी सभी दूसरे अस्पतालों में नर्सिंग को यह पद बहुत पहले ही दिया जा चुका था। यूटी के तहत आने वाली सभी नर्सिंग स्टाफ की लंबे वक्त से मांग थी कि उनका पद नर्सिंग स्टाफ से बदलकर नर्सिंग ऑफिसर किया जाए। अब जाकर इस मांग को पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed