फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus Positive Cases in Haryana

कोरोना वायरसः हरियाणा में नौ पॉजिटिव केस, कुमारी सैलजा-दीपेंद्र हुड्डा ने खुद को किया आइसोलेट

Sat, 21 Mar 2020 05:11 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 21 Mar 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Positive Cases in Haryana
कोरोना वायरस
हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज की पुष्टि हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में पीड़ितों की संख्या अब नौ हो गई है।
विज्ञापन


शनिवार को पंचकूला के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सेक्टर एक स्थित खड़ग मंगोली की 40 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से ग्रसित पाई गई है। यह महिला चंडीगढ़ की इंग्लैंड से लौटी कोरोना संक्रमित युवती के संपर्क में आई थी। इसने उस लड़की की मसाज की थी। पंचकूला के सेक्टर छह नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में इस महिला को भर्ती कराया गया है। महिला के 17 वर्षीय बेटे व अन्य दो कि रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बता दें कि दूसरा केस शुक्रवार को हरियाणा के फरीदाबाद में सामने आया। 12 मार्च को स्पेन से लौटी 52 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डीसी यशपाल यादव ने इसकी पुष्टि की। तीसरा केस, इंग्लैंड से आए पानीपत के 21 वर्षीय युवक की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


चौथा केस, गुरुग्राम का है। सेक्टर 10 अस्पताल में भर्ती पालम विहार निवासी 16 साल के किशोर की रोहतक पीजीआई से आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। पांचवा केस, इसी किशोर की बड़ी बहन का है, जो पहले से ही कोरोना संक्रमित है। छठा केस, गुरुग्राम की 29 वर्षीय युवती का है, जो एक कम्पनी में काम करती है। हाल ही में उसने मलेशिया और इंडोनेशिया की यात्रा की थी। महिला अस्पताल में भर्ती है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवां केस, एक शख्स का है, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। आठवां केस एक महिला का है, जो ब्रिटेन से लौटी थी। सोनीपत में कोरोना का पहला मामला और प्रदेश का नौंवा केस सामने आया। सेक्टर 14 की रहने वाली छात्रा यूके से 18 मार्च को वापस आई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे खानपुर में भर्ती कराया गया है। पूरे परिवार की जांच की गई तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव मिली। सभी को आइसोलेट किया गया है।

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा क्वारंटाइन

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए खुद को क्वारंटाइन किया है। उन्होंने 18 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सांसदों को दिए भोज में शिरकत की थी। इस दौरान कुछ देर उनकी भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह से बातचीत भी हुई थी।

इसी को देखते हुए एहतियात के तौर पर 20 मार्च की शाम से सैलजा ने खुद को क्वारंटाइन करने का निर्णय लिया है। सांसद दुष्यंत कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर की पार्टी में शामिल थे। इसलिए सैलजा ने खुद को संक्रमण से बचाने के लिए खुद को आइसोलेट करने का फैसला लिया है। राज्यसभा के नवनिर्वाचित दीपेंद्र हुड्डा पहले ही खुद को आइसोलेट कर चुके हैं। चूंकि, वह भी सेंट्रल हॉल में दुष्यंत से मिले थे।

दीपेंद्र हुड्डा ने अपने आपको एकांतवास में रखा
सांसद दुष्यंत सिंह के साथ संपर्क में आने के बाद नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। दुष्यंत ने हाल ही में गायिका कनिका कपूर से मुलाकात की थी और कनिका कपूर कोविद-19 पॉजिटिव मिली है। दीपेंद्र हुड्डा की मां आशा हुड्डा ने बताया दीपेंद्र ने सेल्फ आईसोलेशन में जाने का निर्णय डब्ल्यूएचओ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर लिया है, वह पूरी तरह स्वस्थ है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वह फोन पर बात भी कर रहे हैं, लेकिन अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों को डीजीपी की चेतावनी

कोविड-19 महामारी पर फैलाई जा रही बेतुकी अफवाहों और फर्जी खबरों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने शनिवार को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि  इस तरह के कृत्य में लिप्त पाए जाने वालों को दंडित किया जाएगा और कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यहां जारी एक एडवाइजरी में, डीजीपी ने लोगों को शरारतपूर्ण और असम्बद्ध सूचना फैलाने, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए 'क्या करें और क्या न करें ' जैसी श्रृंखला के साथ आधारहीन अफवाहें और झूठ फैलाने के खिलाफ लोगों को चेतावनी दी, क्योंकि यह सभी के लिए अनावश्यक भय और कठिनाई पैदा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ये ऐसे माध्यम हैं जो हर किसी को जुड़ने और सूचित रखने में मदद करते हैं। लोगों को फर्जी और झूठे संदेश, समाचार सिर्फ फारवर्ड या कापी पेस्ट कर भ्रम फैलाने के खिलाफ भी डीजीपी ने लोगों को चेताया।गुप्ता ने आम लोगों से यह अपील भी की कि वे दुर्भावनापूर्ण फॉरवर्ड मैसेज और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से घबराहट और अशांति न बनने दें।

डीजीपी ने यह दी सलाह
- केवल सेंड फारवर्ड न करें: यदि आप स्वयं सूचना या संदेश में जानकारी के स्रोत के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं, तो मित्रों और परिवार के लिए आगे न बढ़ें।
- झूठी खबरें ना चलाएं: आप सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए और हैं उस पर व्हाट्सएप भेजते हुए संयम बरतें। गलत खबरें न चलाएं।
- अफवाहों पर ध्यान ना दें: जानकारी के लिए प्रामाणिक स्रोतों या सरकारी हेल्पलाइनों की मदद लें।

जजपा कार्यालयों में जनता का आवागमन बंद

कोरोना से बचाव के लिए जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में अपने सभी कार्यालयों में अगले कुछ दिनों के लिए जनता का आवागमन बंद  कर दिया है। पार्टी नेता, कार्यकर्ता व पदाधिकारी ज्यादा जरूरी काम होने पर चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0172-2744977 पर कॉल कर सकते हैं।

पार्टी का जनता व कार्यकर्ताओं को संदेश है कि उनकी जान अनमोल है। हम उसे किसी खतरे में नहीं डालना चाहते। इसलिए जहां तक संभव हो अपने घरों में ही रहें। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की समय-समय पर जारी हिदायतों का अनुसरण करें। अगले निर्देशों तक कार्यालयों में आवागमन बंद रहेगा।

विद्यार्थियों के लिए तैयार होगी ऑनलाइन शिक्षा सामग्री

कोरोना से जंग के दौरान हरियाणा के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। सरकार ने उन्हें ऑनलाइन शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। शिक्षकों से ऑडियो, वीडियो लेसन व ट्यूटोरियल तैयार कराकर विद्यार्थियों को मुहैया कराए जाएंगे। ऑनलाइन शिक्षा सामग्री उन तक विभागों के वेब पोर्टल व अन्य ऑनलाइन चैनल के जरिए पहुंचाई जाएगी।

हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग व तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिवों और निदेशकों को यह व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। तीनों विभागों के अलावा सभी शिक्षण संस्थानों, यूनिवर्सिटी को इसमें सहभागिता निभानी होगी।सरकार ने इन निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

कोरोना से बचाव के चलते स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी व तकनीकी संस्थान बंद किए गए हैं। एहतियात के तौर पर उठाए गए इन कदमों से विद्यार्थियों की पढ़ाई का कतई नुकसान नहीं होना चाहिए। इसलिए ऑनलाइन शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों की पूरी मदद की जाए। आदेशों पर तत्काल अमल शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed