फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Punjab news: Corona suspect reached Amritsar by Shatabdi train

लापरवाही: शताब्दी ट्रेन से अमृतसर पहुंचा कोरोना संदिग्ध, पंजाब के इन जिलो में भी लोगों में लक्षण

Sat, 21 Mar 2020 09:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 Mar 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Punjab news: Corona suspect reached Amritsar by Shatabdi train
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड में एक कोरोना संदिग्ध मरीज को दाखिल किया गया है। मरीज को खांसी जुकाम की शिकायत है। डॉक्टरों ने उसका सैंपल लेकर सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित लैबोरेटरी में भेज दिया है। शनिवार बाद दोपहर रिपोर्ट आने की संभावना है।

विज्ञापन


अमृतसर का रहने वाला यह मरीज यूके से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली में उतरा था। कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा की गई सख्ती के कारण वह शताब्दी से अमृतसर आया था। मरीज के किसी परिजन ने सेहत विभाग को जानकारी दी कि उनका एक रिश्तेदार विदेश से आया है और उसे खांसी जुकाम की शिकायत है। इसके बाद उसे श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


तरनतारन में सामने आया कोरोना का संदिग्ध मरीज
तरनतारन में कोरोना से प्रभावित संदिग्ध मरीज सामने आया है। 23 वर्षीय युवक 24 फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर दोहा कतर घूमने गया था और 28 फरवरी को वापस आ गया था। शुक्रवार सुबह वह खुद ही सिविल अस्पताल पहुंचा और खांसी, जुकाम और गले में दर्द की शिकायत की। सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार के निर्देश पर हरमनप्रीत सिंह को तुरंत अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। सेहत विभाग ने मरीज के सैंपल टेस्ट के लिए ले लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला: सिंगापुर से आई महिला के घर पहुंची सेहत विभाग की टीम

पुलिस के साथ सेहत विभाग की टीम शुक्रवार को जुझार नगर इलाके में पहुंची, जहां एक महिला पांच दिन पहले ही अपनी बेटी के पास सिंगापुर में रहकर लौटी है। डॉक्टरों ने महिला का चेकअप किया और महिला को 15 दिन तक घर में ही रहने की हिदायत दी गई। डॉक्टरों की टीम रोजाना महिला का चेकअप करेगी। 
 
फतेहगढ़ साहिब: दुबई और ग्रीस से लौटे तीन युवक अस्पताल में भर्ती
विदेश से लौटे तीन युवकों को हलका बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा उनके सैंपल लिए गए। वहीं उनके परिजनों का भी चेकअप किया गया। सब डिवीजन अमलोह के गांव मालोवाल में शुक्रवार को कोरोना के दो संदिग्ध मरीज मिलने पर सेहत विभाग में हड़कंप मच गया। 

जिला प्रशासन ने पूरे गांव को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। इनमें से एक युवक कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा है और अपने ससुराल मालोवाल में रह रहा था। गगांव के लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम अमलोह तथा सेहत विभाग को दी। जैसे ही मालोवाल में पुलिस और सेहत विभाग की टीम पहुंची तो युवक वहां से चला गया। 

एसएमओ चनारथल डॉ. रमिंदर कौर ने बताया कि दूसरा मामला भी गांव मालोवाल का है। एक युवक तीन मार्च को ग्रीस से लौटा था और बीमार था। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दुबई से लौटे एक कर्मी को भी जांच के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उक्त कर्मी ने पुलिस द्वारा उसे जबरन अस्पताल में दाखिल करवाने की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दी। 

कोरोना का संदिग्ध मरीज आइसोलेशन वार्ड में दाखिल

सिविल अस्पताल कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना का पहला संदिग्ध मरीज दाखिल हुआ है। उसे सिविल अस्पताल भुलत्थ से रेफर किया गया है। जिसे पिछले करीब चार-पांच दिन से बुखार नहीं उतर रहा था और खांसी-जुकाम की भी शिकायत थी। महिला मरीज का पहले भुलत्थ अस्पताल में तीन डॉक्टर व चार नर्स पर आधारित फ्लू कार्नर में स्क्रीनिंग की गई। एक्सरे टेस्ट में निमोनिया की शिकायत न मिलने पर एहतियातन जांच के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर किया गया।

भुलत्थ सिविल अस्पताल में एक 56 वर्षीय महिला को चार-पांच दिन से बुखार न उतरने और खांसी-जुकाम की शिकायत करने के चलते लाया गया। एसएमओ डा. देसराज भारती पर आधारित दो अन्य डॉक्टरों व चार नर्सों पर आधारित फ्लू कार्नर में महिला मरीज की स्क्रीनिंग की गई और उसका एक्सरे हुआ। डॉ. भारती के अनुसार एक्सरे में महिला को निमोनिया की शिकायत नहीं आई है। फिर भी उन्होंने एहतियातन उसे जांच के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 

कोरोना संदिग्ध युवक के सैंपल अमृतसर भेजे
बटाला के एक गांव में विदेश से लौटे कोरोना संदिग्ध युवक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला ने बताया कि कुछ दिन पहले ही युवक दुबई से लौटा था, जिसमें कोरोना वायरस से मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं। सेहत विभाग ने उसके सैंपल लेकर अमृतसर भेज दिए हैं और उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट करीब 72 घंटों में आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed