फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona victims figure in Punjab exceeds 50 thousand

पंजाब में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 50 हजार के पार, 15409 गंभीर हालत में

Sun, 30 Aug 2020 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Corona victims figure in Punjab exceeds 50 thousand
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब में कोरोना के कारण शनिवार को 41 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1348 हो गई है। इसी दौरान राज्य में 1474 नए पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं, जिनके साथ कोरोना से प्रभावित मरीजों की कुल संख्या भी 50 हजार का आंकड़ा (50848) पार कर गई है। 

विज्ञापन


इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 15409 मरीज गंभीर हालत में भर्ती हैं। इनमें से 475 मरीजों को आक्सीजन सपोर्ट पर और 69 मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन


सेहत विभाग के अनुसार, शनिवार को लुधियाना में 17, पटियाला में 10, जालंधर में 3, अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर व मोगा में 2-2 और फरीदकोट, फाजिल्का व मोहाली में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो गई। इसी अवधि में लुधियाना में 272, पटियाला में 145, मोहाली में 137, फिरोजपुर में 119, अमृतसर में 114, पठानकोट में 81, जालंधर में 69, होशियारपुर में 67, मुक्तसर में 59, संगरूर में 51, बरनाला में 50, रोपड़ में 47, फाजिल्का में 40, फतेहगढ़ साहिब में 37, बठिंडा में 35, गुरदासपुर में 30, नवांशहर में 27, तरनतारन में 26, मानसा में 24, मोगा में 22, कपूरथला में 17, फरीदकोट में 5 नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को 1083 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई। इनमें पटियाला के 322, लुधियाना के 207, मोहाली के 87, अमृतसर के 72, संगरूर के 65, गुरदासपुर के 56, कपूरथला के 44, फतेहगढ़ साहिब के 43, होशियारपुर के 38, रोपड़ के 33, तरनतारन के 29, मुक्तसर के 26, पठानकोट के 20, बरनाला के 14, नवांशहर के 13, फाजिल्का के 9, मानसा के 4 और मोगा का 1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 34091 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed