फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona vaccine in Chandigarh: Chandigarh Police Jawans will get Corona vaccine

चंडीगढ़ पुलिस के साढ़े सात हजार जवानों को लगेगा कोरोना का टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे जाएंगे नाम

Fri, 08 Jan 2021 02:19 AM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jan 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine in Chandigarh: Chandigarh Police Jawans will get Corona vaccine
चंडीगढ़ पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में योद्धा की तरह मैदान में डटे पुलिसकर्मियों का भी टीकाकरण किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस के करीब साढ़े सात हजार पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। कोविड के लिए नियुक्त नोडल ऑफिसर, पुलिस मुख्यालय व क्राइम ब्रांच के एसपी मनोज कुमार मीणा का कहना है कि पुलिसकर्मियों का डाटा तैयार किया गया है। अगले दो दिन में रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।  

विज्ञापन


छह दिन पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना काल के दौरान अग्रिम पंक्ति में डटे कर्मचारियों को सबसे पहले टीकाकरण का निर्णय लिया था। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बाद पुलिसकर्मियों का टीकाकरण होना है। पूरे कोरोना काल के दौरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही थी। जिसमें चंडीगढ़ पुलिस, होमगार्ड जवान समेत बुड़ैल जेल के पुलिसकर्मी शामिल थे। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन सभी का विवरण मांगा था। चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से कोविड के लिए पुलिस मुख्यालय व एसपी क्राइम ब्रांच मनोज कुमार मीणा, होमगार्ड जवान की तरफ से एसपी सिटी विनीत कुमार और बुड़ैल जेल की ओर से एआईजी विराट को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है। इनकी देखरेख में सूची बनाई जा रही है। अगले दो दिन में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी समेत 208 पुलिसकर्मी हुए थे संक्रमित 

24 मार्च को शहर में कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें एसपी सिटी विनीत कुमार, डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल, इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह समेत कुल 208 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए थे।। अब तक 196 पुलिसकर्मी इस बीमारी से उबर चुके हैं। जबकि 12 पुलिसकर्मी उपचाराधीन हैं। 

पुलिस मुख्यालय से लेकर थाना तक सील 
कोरोना के इस प्रकोप से शहर के थाने, पुलिस चौकी, अपराध शाखा, सेक्टर-26 पुलिस लाइन, पुलिस बीट बॉक्स समेत अन्य विंग भी सुरक्षित नहीं थे। इस वजह से मलोया थाना, सेक्टर-61 पुलिस चौकी, पंजाब विश्वविद्यालय पुलिस बीट बॉक्स व सेक्टर-26 पुलिस लाइन, सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय को सील कर दिया गया। बावजूद इसके पुलिसकर्मी आए दिन कोरोना संक्रमित होते रहे। 

कहीं लंगर तो कहीं बांटे गए पिज्जा
पुलिस विभाग ने शहर के अलग-अलग एनजीओ के साथ मिलकर लंगर भी लगाए। वहीं यूटी एसएसपी ने सेक्टर-25 कॉलोनी, धनास कॉलोनी समेत अलग अलग जगहों पर बच्चों को पिज्जा भी बांटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed