फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona snatched the family members from 27 lakh to 107 children, the administration took care of them

कोरोना ने परिजनों को छीना... 27 लाख से 107 बच्चों की प्रशासन ने की ‘परवरिश’

Thu, 19 Aug 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Corona snatched the family members from 27 lakh to 107 children, the administration took care of them
चंडीगढ़। कोरोना वायरस ने शहर के कई बच्चों के माता-पिता का साया उनसे छीन लिया है। कुछ बच्चे अनाथ हो गए हैं तो कुछ की घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। ऐसे में यूटी प्रशासन ने दरियादिली दिखाते हुए इन बच्चों का हाथ थाम लिया है। प्रशासन की एक योजना से उनकी ‘परवरिश’ हो रही है। इसके तहत 85 बच्चों के खाते में साढ़े बाइस लाख भेज दिए गए हैं और वीरवार को 22 बच्चों की साढ़े चार लाख रुपये से मदद की जाएगी। कोरोना से प्रभावित बच्चों की मदद के लिए परवरिश योजना के तहत समाज कल्याण विभाग ने पहली किश्त जारी कर दी है। योजना के तहत माता या पिता के खोने केदिन से प्रशासन प्रति महीने पांच हजार रुपये की सहायता राशि दे रहा है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की विशेष सचिव नितिका पवार ने बताया कि इस योजना के तहत फिलहाल 109 बच्चों की पहचान की गई है। इनमें से 85 बच्चों के खाते में साढ़े बाइस लाख रुपये भेजे जा चुके हैं और वीरवार को 22 बच्चों के खाते में साढ़े चार लाख रुपये भेज दिये जाएंगे। वीरवार तक 109 में से 107 बच्चों की मदद कर दी जाएगी और बाकी बचे दो बच्चों के खाते में भी जल्द ही राशि भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना से प्रभावित बच्चों को भी तीन महीने के लिए 2500 रुपये की सहायता दी जाएगी। ऐसे करीब 1300 बच्चे हैं, जिन्हें ये सहायता राशि दी जानी है। विभाग ने सबसे पहले उन बच्चों के खाते में राशि भेजी, जिन्होंने कोरोना से माता और पिता दोनों को खो दिया है। इसके तहत सेक्टर-52 की टीन शेड कॉलोनी की झुग्गी में रह रहे तीन बहनों को 60 हजार रुपये की मदद भी की गई है। इन बच्चों के माता-पिता का निधन अप्रैल 2021 में हुआ था, इसलिए प्रशासन ने चार महीने के लिए 60 हजार रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

अगर आपकेपास है ऐसे बच्चों की जानकारी तो इस नंबर पर करें संपर्क
जिन बच्चों ने कोरोना के चलते अपने माता-पिता में से एक या दोनों को खो दिया है, उन्हें इस योजना में शामिल किया गया है। बच्चे के नाम पर तीन लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) भी करवाई जाएगी, जो 21 वर्ष की आयु के बाद मिलेंगे। सरकारी स्कूल में ऐसे बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी, जबकि निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। अगर वह 18 वर्ष के बाद डिप्लोमा कोर्स, ग्रेजुएशन या फिर तीन साल का डिग्री कोर्स और प्रोफेशनल डिग्री करते हैं तो भी उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के अनुसार कोरोना पॉजिटिव होने वाले बच्चों को पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरी करने के लिए तीन माह तक 2500 रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। अगर किसी भी व्यक्ति के पास ऐसे किसी बच्चे की जानकारी है तो वह जिला बाल संरक्षण इकाई के हेल्पलाइन नंबर 0172-2643654 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed