{"_id":"6081e7a78ebc3ea1da33497d","slug":"corona-s-effect-after-pgi-and-32-gmsh-16-also-has-opd-closed-patient-upset-chandigarh-news-pkl4112062124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर.. पीजीआई और 32 के बाद जीएमएसएच- 16 की भी ओपीडी बंद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर.. पीजीआई और 32 के बाद जीएमएसएच- 16 की भी ओपीडी बंद, मरीज परेशान
विज्ञापन
सेक्टर- 16 की ओपीडी में मरीज को ले जाते तिमारदार।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण वीरवार को जीएमएसएच- 16 की ओपीडी भी बंद कर दी गई। इस दौरान डॉक्टरों ने सिर्फ इमरजेंसी व फॉलोअप के मरीजों को ही देखा। जानकारी के बिना इलाज कराने पहुंचे अन्य मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा ।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी बंद की गई है, लेकिन इस दौरान इमरजेंसी व ट्रॉमा के मरीजों की साथ ही स्त्री रोग व बाल रोग के मरीजों का इलाज बाधित नहीं होगा। गौरतलब है कि संक्रमण के कारण ही पीजीआई व जीएमसीएच 32 अस्पताल प्रशासन ने पहले ही ओपीडी बंद कर दी है। अब तीनों अस्पतालों में सामान्य ओपीडी में मरीजों को व्यक्तिगत तौर पर देखना पूरी तरह बंद कर दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में आने तक सिर्फ टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से मरीजों को परामर्श देना जारी रहेगा।
बॉक्स
ओपीडी काउंटर पर सन्नाटा, कोविड टेस्ट के लिए लंबी कतार
अस्पताल की ओपीडी में जहां एक ओर पंजीकरण काउंटर पर सन्नाटा रहा, वहीं दूसरी तरफ कोविड टेस्ट कराने वालों की लंबी कतार नजर आई। ओपीडी बंद होने की सूचना से अनजान कुछ मरीज इलाज कराने अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने जानकारी देकर वापस कर दिया। वहीं इमरजेंसी में आए मरीजों को तत्काल इलाज मुहैया कराया गया जबकि दूसरी तरफ स्त्री रोग व बाल रोग विभाग की ओपीडी पूर्ववत जारी रही, लेकिन संक्रमण के डर से वहां भी इक्का-दुक्का ही मरीज इलाज कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन
कोट-
मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सामान्य ओपीडी बंद की गई है। इस दौरान इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर के साथ ही स्त्री रोग व बाल रोग की ओपीडी का संचालन पहले की तरह ही जारी रहेगा।
-डॉ वीके नागपाल, चिकित्सा अधीक्षक जीएमएसएच-16