फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona's 711 new infected, three dead Chandigarh

दूसरी लहर का कहर.. 711 नए संक्रमित, तीन की गई जान

Sat, 24 Apr 2021 08:34 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Corona's 711 new infected, three dead Chandigarh
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के 711 नए संक्रमित मिले, जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, एकांतवास में रखे गए 428 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 3671 लोगों की कोरोना जांच की, इनमें से 711 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 90 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 4902 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 433 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 निवासी 61 साल के वृद्ध की जीएमसीएच-32 और सेक्टर-45 निवासी 51 साल की महिला की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। ये दोनों मरीज कोरोना के साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप और सांस की बीमारी से ग्रस्ति थे। वहीं, सेक्टर-25 निवासी 24 साल के युवक ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। युवक कोरोना पॉजिटिव होने के साथ निमोनिया से पीड़ित था।
विज्ञापन

शनिवार को मनीमाजरा से 44, राम दरबार से 16, पीजीआई से 8, मौलीजागरां से 16, मलोया से 20, धनास से 12, सेक्टर-52 से 11, सेक्टर-49 व 48 से 18-18 मरीज, सेक्टर-44 से 23, सेक्टर-45 से 25, सेक्टर-46 से 16, सेक्टर-39, 40, 41 से 18-18, सेक्टर-36 से 15, सेक्टर-24 से 11, सेक्टर-21 से 22, सेक्टर-15 से 21 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed