{"_id":"5f6839921143b931834907b5","slug":"corona-patient-woman-laid-on-stairs-in-rajindra-hospital-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही की हद... राजिंदरा अस्पताल पटियाला में कोरोना संक्रमित महिला पड़ी रही सीढ़ियों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही की हद... राजिंदरा अस्पताल पटियाला में कोरोना संक्रमित महिला पड़ी रही सीढ़ियों पर
Mon, 21 Sep 2020 10:57 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:57 AM IST
सार
- वायरल वीडियो में महिला के सीढ़ियों पर पड़े होने के दौरान मृत होने का किया दावा
- अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने कहा, दूसरे दिन शाम को हुई थी महिला की मौत
विज्ञापन
सीढ़ियों पर गिरी महिला मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला जिले का सरकारी राजिंदरा अस्पताल कोविड प्रबंधों को लेकर एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें एक कोविड मरीज महिला सीढ़ियों पर पड़ी है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला मरीज पिछले दो घंटे से मृत सीढ़ियों पर पड़ी है और उसे देखने या उठाने को कोई नहीं आ रहा है।
अमर उजाला से बात करते हुए अस्पताल के नवनियुक्त मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी का कहना है कि महिला की मौत दूसरे दिन शाम को हुई है। यह घटना 19 सितंबर की है और वीडियो दोपहर का है। डॉ. रेखी ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुई है, उसमें सीढ़ियों पर पड़ी महिला करनैल कौर है, जिसकी आयु 60 साल से ज्यादा थी और शनिवार को गंभीर हालत में महिला को सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया था।
उसे सांस लेने में तकलीफ थी। खून में आक्सीजन की मात्रा नॉर्मल 90 से ज्यादा होनी चाहिए, लेकिन महिला के खून में उस समय ऑक्सीजन की मात्रा 68 थी। जिस कारण उसे कोविड के पांच नंबर वार्ड की आईसीयू में दाखिल कराया गया और साथ ही उसका कोविड का सैंपल लेकर भेजा गया। डॉ. रेखी ने कहा कि कोविड वार्ड में इतने मरीज हैं, हो सकता है कि डाक्टर व अन्य स्टाफ किसी और मरीज को देखने में व्यस्त हो।
विज्ञापन
इसी दौरान महिला शायद ठीक महसूस न करने कारण उठकर बाहर को चली गई और चार नंबर वार्ड की सीढ़ियों पर गिर गई। उन्होंने माना कि शनिवार को दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे की घटना है। बाद दोपहर ढाई बजे महिला को वहां से उठाकर तुरंत आईसीयू लाया गया। महिला उस समय जीवित थी और शनिवार शाम को उसकी मौत हुई है। टेस्ट में वह कोविड पॉजिटिव आई थी।
जबकि वायरल वीडियो में एक महिला दावा कर रही है कि करनैल कौर की लाश सीढ़ियों पर दो घंटे से पड़ी है। कोई उसे देखने या उठाने नहीं आया। वायरल वीडियो में महिला राजिंदरा में कोविड प्रबंधों को लेकर सवाल उठा रही है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।