{"_id":"6116a1cc8ebc3ee04e201976","slug":"corona-infection-rate-below-one-percent-in-20-districts-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना: चरखी दादरी में शून्य तो 20 जिलों में संक्रमण दर एक फीसदी से कम, झज्जर में सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना: चरखी दादरी में शून्य तो 20 जिलों में संक्रमण दर एक फीसदी से कम, झज्जर में सबसे ज्यादा
Fri, 13 Aug 2021 10:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:23 PM IST
सार
बेशक हरियाणा में कोरोना के कम केस आ रहे हों लेकिन पड़ोसी राज्य पंजाब समेत महाराष्ट्र और केरल में जिस प्रकार से नए केस बढ़ने लगे हैं, उससे प्रदेश में भी केस बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। लोग इस समय मास्क नहीं लगा रहे हैं और बाजारों समेत सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। अगर लापरवाही यूं ही जारी रही तो आने वाले दिनों में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर के बाद हरियाणा में इस समय हालात काबू में हैं। केवल झज्जर एक मात्र ऐसा जिला है, जहां पर संक्रमण दर 4.29 प्रतिशत है, जबकि शेष 20 जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे है। चरखी दादरी में यह आंकड़ा शून्य पर है। केंद्र सरकार की ओर से एक सप्ताह की तैयार की गई जिलावार संक्रमण दर की सूची में यह आंकड़े सामने आए हैं।
विज्ञापन
पिछले तीन सप्ताह से प्रदेश के सभी जिले पांच प्रतिशत से नीचे संक्रमण वाली सूची में हैं। केवल झज्जर ऐसा जिला है, जहां संक्रमण दर 4 प्रतिशत से अधिक है। इसी कारण पूरे प्रदेश की संक्रमण दर बढ़कर 6.90 प्रतिशत चल रही है। इस समय प्रदेश में रोजाना 27 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। एक दिन की संक्रमण दर घटकर 0.06 प्रतिशत तक आ गई है।
विज्ञापन
नए केसों की संख्या 20 से नीचे
इस समय हरियाणा में रोजाना नए केसों की संख्या घटकर 20 से नीचे आ गई है। पिछले एक सप्ताह से यह आंकड़ा चल रहा है। हालांकि, गुरुग्राम और फरीदाबाद में रोजाना चार से पांच नए केस मिल रहे हैं। वहीं, पिछले एक सप्ताह में 14 जिलों में एक भी नया केस नहीं मिल रहा है। रिकवरी दर 98.66 और मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत चल रही है।
विज्ञापन