फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona infected woman escaped from hospital with two-day-old child, case registered

कोरोना संक्रमित महिला दो दिन के बच्चे के साथ अस्पताल से भागी, केस दर्जᅠ

Wed, 26 Jan 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Corona infected woman escaped from hospital with two-day-old child, case registered
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में कोरोना संक्रमित महिला दो दिन के बच्चे के साथ अस्पताल से भाग गई। इस बारे में सोमवार को सेक्टर-34 थाने में अस्पताल के डॉ. अभिषेक और ईएमओ की शिकायत पर महिला के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहाली के एक गांव की रहने वाली महिला ने दो दिन पहले अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट हुआ तो वह पॉजिटिव पाई गई। उसे 22 जनवरी को दो दिन के बेटे के साथ कोविड वार्ड जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया था। उसे यहां क्वारंटाइन पीरियड में रखा गया था। लेकिन महिला बिना किसी सूचना के सोमवार को अस्पताल छोड़कर चली गई। जब वह अस्पताल में कोविड वार्ड में नहीं दिखी तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने डॉ. अभिषेक की शिकायत पर केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed