फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona increased sale of B complex and vitamins to increase immunity power

कोरोना महामारी ने बढ़ाई बी कांप्लेक्स और विटामिन की बिक्री, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को हो रहा सेवन

Fri, 28 Aug 2020 12:34 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 28 Aug 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Corona increased sale of B complex and vitamins to increase immunity power
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना के कारण लोग अपनी सेहत को लेकर बेहद सजग हो गए हैं। हर किसी को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की फिक्र सताने लगी है। कोई आयुर्वेदिक दवाओं और औषधियों का सेवन कर रहा है तो कोई मॉडर्न मेडिसिन से रहा। ऐसे में चंडीगढ़ के दवा मार्केट में विटामिन ए और बी कांपलेक्स की दवाओं की बिक्री सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन


दवा कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा समय में कोरोना के कारण लोग बेहद साफ-सफाई बरतने लगे हैं, जिससे अन्य संक्रामक बीमारियों की शिकायत काफी हद तक कम हो गई है। वहीं, दूसरी ओर लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए विटामिन सी के साथ बी कांप्लेक्स का सेवन ज्यादा करने लगे हैं।
विज्ञापन


बिना डॉक्टर के सलाह के ही सेवन
खुद को मजबूत बनाने के लिए लोग बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाओं का सेवन कर रहे हैं। जीएमएसएच 16 के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके नागपाल का कहना है कि ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य तौर पर वायरल सर्दी, जुकाम और अन्य संक्रामक बीमारियों में विटामिन सी, बी कांप्लेक्स और सी दवाइयां दी जाती हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और संक्रमण से तेजी से बचाव हो सके।

वहीं, सेक्टर-32 दवा मार्केट के प्रदीप ने बताया कि ज्यादातर लोग बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के ही दवा की खरीद कर रहे हैं। इस कारण इसकी खपत दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।

पैरासिटामॉल की खपत हुई कम

वहीं, दूसरी तरफ चौंकाने वाली बात यह है कि कोरोना काल में बुखार के मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम होने के कारण पैरासिटामॉल की खरीद काफी कम हो गई है। दवा व्यवसायियों का कहना है कि मार्च से पहले पैरासिटामॉल की जितनी खपत होती थी, अब उसके आधे से कम माल ही बिक रहा है।

वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना के कारण लोग व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ सफाई के साथ ही खान-पान को लेकर बेहद सजग हो गए हैं, जिस कारण वायरल इंफेक्शन पर काफी हद तक काबू मिला है। सामान्य दिनों में गर्मी के मौसम में फ्रिज का पानी पीने, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और खानपान में बरती जाने वाली लापरवाही के कारण इसके मरीजों की संख्या काफी ज्यादा होती थी, लेकिन अब लोग गर्म पानी के सेवन के साथ खाने पीने में बेहद सावधानी बरत रहे हैं।

कोरोना के कारण लोग अपनी सेहत को लेकर बेहद जागरूक हो गए हैं। ऐसे में डॉक्टर भी इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए विटामिन सी के साथ बी कांप्लेक्स लिख रहे हैं। इससे मार्केट में इन दो दवाओं की डिमांड दोगुने से भी ज्यादा हो गई है। पैरासिटामॉल की खरीद काफी कम हो गई है।
- अमरजीत सिंह, अध्यक्ष केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed