हरियाणा में कोरोना से 25 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 88332 पहुंचा, अब तक 932 की जान गई
- 2388 नए कोरोना केस, 25 और मरीजों की संक्रमण से हुई मौत
- रिकवरी रेट घटकर 77.58 पहुंचा, जबकि संक्रमण की दर 6.20 प्रतिशत हुई
विस्तार
हरियाणा में कुल कोरोना केसों का आंकड़ा 88332 तक पहुंच गया है। जबकि मरने वालों की संख्या 932 हो गई है। 2388 नए कोरोना केसों के साथ संक्रमण ने 25 और मरीजों को अपना शिकार बना लिया है। रिकवरी रेट घटकर 77.58 प्रतिशत और संक्रमण की दर बढ़कर 6.20 फीसद हो गई है।
गुरुग्राम, अंबाला व सिरसा में तीन-तीन, फरीदाबाद, रोहतक, पंचकूला व यमुनानगर में दो-दो, पानीपत, पलवल, भिवानी व कुरुक्षेत्र में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया है। 325 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। 6793 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि 110078 मरीजों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है।
चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 281, गुरुग्राम में 289, सोनीपत में 167, रेवाड़ी में 67, अंबाला में 168, रोहतक में 103, पानीपत में 153, करनाल में 155, हिसार में 82, पलवल में 55, पंचकूला में 180, महेंद्रगढ़ में 62, झज्जर में 63, भिवानी में 49, कुरुक्षेत्र में 173, नूंह में 25, सिरसा में 98, यमुनानगर में 79, फतेहाबाद में 70, कैथल में 63, जींद में 0 व चरखी दादरी में 6 नए मरीज सामने आए हैं।
अब तक फरीदाबाद में 15284, गुरुग्राम में 14598, सोनीपत में 5665, रेवाड़ी में 4361, अंबाला में 5444, रोहतक में 3901, पानीपत में 5408, करनाल में 4893, हिसार में 3397, पलवल में 1863, पंचकूला में 3812, महेंद्रगढ़ में 2396, झज्जर में 1789, भिवानी में 1897, कुरुक्षेत्र में 3297, नूहं में 938, सिरसा में 2177, यमुनानगर में 2680, फतेहाबाद में 1427, कैथल में 1683, जींद में 1079 व चरखी दादरी में 343 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
फरीदाबाद में 13412, गुरुग्राम में 12416, सोनीपत में 4840, रेवाड़ी में 3721, अंबाला में 4319, रोहतक में 3010, पानीपत में 3687, करनाल में 2957, हिसार में 2571, पलवल में 1673, पंचकूला में 2508, महेंद्रगढ़ में 1856, झज्जर में 1336, भिवानी में 1546, कुरुक्षेत्र में 1695, नूंह में 746, सिरसा में 1411, यमुनानगर में 2001, फतेहाबाद में 884, कैथल में 1683, जींद में 550 व चरखी दादरी में 249 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
डिप्टी सुपरिटेंडेंट समेत तीन पॉजिटिव, एक सप्ताह सील रहेगा जेल, न्यायिक विभाग
हरियाणा के सिविल सचिवालय में कोरोना संक्रमण ने अपने पांव पसार लिए है। रोजाना टेस्ट हो रहे हैं और पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी सामने आ रही है। जेल एवं न्यायिक विभाग के सभी कर्मचारियों व अफसरों ने अपने टेस्ट करवा लिए हैं। इसमें एक डिप्टी सुपरिटेंडेंट, अवर सचिव समेत एक सहायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद ब्रांच में हड़कंप का माहौल बन गया। उधर, अन्य विभागों के भी कई कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इसी को देखते हुए जेल एवं न्यायिक विभाग को 18 सितंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।