फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Haryana: 1625 fresh covid-19 cases and 26 deaths in Haryana

हरियाणा में कोरोना से 26 की मौत, 1625 पॉजिटिव मिले, 30 दिन में दोगुने हो रहे मरीज

Thu, 01 Oct 2020 02:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Oct 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Corona in Haryana: 1625 fresh covid-19 cases and 26 deaths in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

हरियाणा में कोरोना से 26 और मरीजों की मौत हो गई है। जबकि संक्रमण के 1625 नए मामले भी सामने आए हैं। 24 घंटे में 2063 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब मरीजों की संख्या 30 दिन में दोगुनी हो रही है। फरीदाबाद में दो, गुरुग्राम में दो, अंबाला में एक, रोहतक में एक, पानीपत में चार, करनाल में दो, हिसार में दो, झज्जर में तीन, भिवानी में एक, कुरुक्षेत्र में एक, फतेहाबाद में दो, सिरसा में दो व यमुनानगर में तीन मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है।

विज्ञापन


कुल मरीजों की संख्या अब 128599 पहुंच गई है। जिसमें से 112877 मरीज ठीक हो गए हैं। प्रदेश में अब 14340 एक्टिव मरीज हैं। जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 1382 हो गया है। अभी 340 मरीजों की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। रिकवरी रेट 87.77 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.72 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 141573 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6675 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


हरियाणा में 24 घंटे में फरीदाबाद में 155, गुरुग्राम में 282, सोनीपत में 119, रेवाड़ी में 82, अंबाला में 73, रोहतक में 77, पानीपत में 41, करनाल में 68, हिसार में 142, पलवल में 31, पंचकूला में 113, महेंद्रगढ़ में 42, झज्जर में 25, भिवानी में 25, कुरुक्षेत्र में 134, नूंह में 15, सिरसा में 76, यमुनानगर में 57, फतेहाबाद में 36, कैथल में 20, जींद में 12 व चरखी दादरी में 11 नए मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 19819, गुरुग्राम में 20713, सोनीपत में 8261, रेवाड़ी में 5710, अंबाला में 7910, रोहतक में 5924, पानीपत में 7320, करनाल में 7327, हिसार में 6187, पलवल में 2596, पंचकूला में 5992, महेंद्रगढ़ में 3453, झज्जर में 2489, भिवानी में 2746, कुरुक्षेत्र में 5645, नूहं में 1117, सिरसा में 3769, यमुनानगर में 4181, फतेहाबाद में 2331, कैथल में 2439, जींद में 2059  व चरखी दादरी में 611 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 


ठीक होने वाले मरीज
फरीदाबाद में 18392, गुरुग्राम में 18134, सोनीपत में 7597, रेवाड़ी में 5067, अंबाला में 7115, रोहतक में 5055, पानीपत में 6555, करनाल में 6396, हिसार में 4868, पलवल में 2462, पंचकूला में 5132, महेंद्रगढ़ में 2931, झज्जर में 2210, भिवानी में 2466, कुरुक्षेत्र में 4913, नूंह में 1017, सिरसा में 3000, यमुनानगर में 3619, फतेहाबाद में 1920, कैथल में 2062, जींद में 1565 व चरखी दादरी में 401 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed