फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Effect of chandigarh, panchkula, mohali industries

कोरोना इफेक्ट: 40 फीसदी रह गए इंडस्ट्री के ऑर्डर, लॉकडाउन में लगी 2500 करोड़ की चपत

Wed, 10 Jun 2020 01:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Jun 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Corona Effect of chandigarh, panchkula, mohali industries
Automobile Sector
26 हजार करोड़ रुपये के सालाना टर्नओवर वाली ट्राइसिटी की इंडस्ट्री को लॉकडाउन ने एकदम पीछे धकेल दिया है। दो माह बाद इंडस्ट्री में प्रोडक्शन शुरू भी हुआ तो अब हालात एकदम बदले हुए हैं। अब आर्डर चालीस फीसदी रह गए हैं और फाइनेंशियल दिक्कतें सौ फीसदी सामने खड़ी हैं। ऐसे में भी इंडस्ट्री की आशाएं खत्म नहीं हुई हैं। उम्मीद है कि छह माह में
विज्ञापन

हालात सामान्य हो जाएंगे।

मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़ में इंडस्ट्री खुल तो रही हैं पर प्रोडक्शन एकदम कम हो रहा है। जिला मोहाली में करीब दस हजार इंडस्ट्री हैं, वहीं चंडीगढ़ में करीब 1700 इंडस्ट्री हैं और इतनी ही इंडस्ट्री पंचकूला में भी है। उद्यमियों की मानें तो लॉकडाउन के दौरान मेडिकल इंडस्ट्री को छोड़कर ट्राइसिटी की इंडस्ट्री को पच्चीस सौ करोड़ की चपत लग चुकी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा आटो इंडस्ट्री

मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा आटो पार्ट्स की इंडस्ट्री हैं। लॉकडाउन के कारण इस इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा घाटा हुआ है। इसकी वजह है कि इस इंडस्ट्री का सारा धंधा एक्सपोर्ट पर है। ज्यादातर आटो कंपोनेंट विदेश में भेजे जाते हैं। अब आटो इंडस्ट्री के उद्यमियों की मानें तो जब तक इंटरनेशनल ट्रेड नहीं शुरू होगा इंडस्ट्री की हालत खराब ही रहने वाली है।

फर्नीचर का भी धंधा चौपट
फर्नीचर इंडस्ट्री का हब माने जाने वाले पंचकूला के उद्यमियों के अऩुसार यहां फर्नीचर इंडस्ट्री का ही सालाना टर्नओवर एक हजार करोड़ से ज्यादा का था। हालांकि लॉकडाउन के पहले भी इंडस्ट्री का हाल खराब ही था लेकिन लॉकडाउन के बाद तो सारा धंधा ही चौपट है। इसकी वजह है कि रियल एस्टेट सेक्टर। इसमें अभी काम तेजी से नहीं चल रहा है।

रेलवे पार्ट्स के आर्डर आधे
अब रेलवे पार्टस की इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों के आर्डर घटकर चालीस फीसदी तक ही रह गए हैं। पहले सारे आर्डर सरकारी होते थे। लॉकडाउन के कारण पार्ट्स की डिमांड खत्म हो गई है। इसके साथ ही यह इंडस्ट्री भी एक्सपोर्ट से जुड़ी है लेकिन अभी इंटरनेशनल लेवल पर आर्डर नहीं हैं। इसके कारण काम काफी कम हो चुका है।

लेबर भी है बड़ी समस्या
इंडस्ट्री की सबसे बड़ी समस्या लेबर है। पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली से मजदूरों के पलायन की वजह से इंडस्ट्री के लिए मुश्किल बढ़ चुकी हैं। अहम बात यह है कि जो लेबर यहां से गई वह टेक्निकल लेबर थी। इसकी वजह से उद्यमियों को सीमित लेबर से ही काम चलाना पड़ रहा है। हरेक इंडस्ट्री को समस्या आ रही है। चाहे वह फर्नीचर हो या फिर रेलवे पार्ट्स या आटो इंडस्ट्री।

जिला मोहाली
कुल इंडस्ट्री-दस हजार
सालाना टर्नओवर-पंद्रह हजार करोड़
मुख्य इंडस्ट्री-आटो कंपोनेंट, ट्रैक्टर पार्ट्स, रेलवे पार्ट्स।

जिला पंचकूला
कुल इंडस्ट्री 1700
सालाना टर्नओवर पांच हजार करोड़
मुख्य इंडस्ट्री पैकेजिंग, फर्नीचर, रेलवे पार्ट्स, आटो कंपोनेंट, मेडिकल।

चंडीगढ़
कुल इंडस्ट्री 1700
सालाना टर्नओवर छह हजार करोड़
मुख्य इंडस्ट्री नट बोल्ट, रेलवे पार्ट्स, स्टील फर्नीचर, ट्रैक्टर
पार्टस, पैकेजिंग।
विज्ञापन

मेरा रेलवे पार्ट्स का काम है। लॉकडाउन के बाद हमारे आर्डर चालीस फीसदी ही रह गए। अब लेबर भी चली गई है। ऐसी स्थिति में हमारे लिए मुश्किल हो गई है। इंडस्ट्री तभी बेहतर होगी जबकि एक्सपोर्ट शुरू होगा। देश में अभी पूरी तरह से लाकडाउन नहीं खुला है। जिसकी वजह से हमें समस्या आ रही है।
- नवीन मंगलानी, प्रेसीडेंट, चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्री

मेरी फर्नीचर इंडस्ट्री है। हमारा ज्यादातर काम होटल, रियल एस्टेट और होम डेकोर के साथ चलता है। अभी सभी सेक्टरों की हालत खराब है। ऐसी स्थिति में फर्नीचर इंडस्ट्री कैसे चलेगी। लॉकडाउन के बाद तो आर्डर एकदम कम हो गए। अभी इंडस्ट्री में आत्मविश्वास आने में समय लगेगा।
- राकेश गर्ग, महासचिव, इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला

जिला मोहाली में करीब दस हजार इंडस्ट्री हैं। वास्तव में इंडस्ट्री एक दूसरे से जुड़ी हैं। एक सेक्टर खुला है और दूसरा बंद तो इंडस्ट्री की ग्रोथ नहीं होगी। अभी यही हाल है। आटो इंडस्ट्री आटो के बाजार पर निर्भर है और वही बाजार नहीं चल रहा है तो कैसे काम होगा। हमको लॉकडाउन के दौरान जबरदस्त चपत लगी है।
- योगेश सागर, प्रेसीडेंट, मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed