फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   corona case in amritsar, 60 year old woman found positive

Corona in Punjab: अब अमृतसर में सामने आया कोरोना का पहला मामला, लंदन से आई 60 साल की महिला पॉजिटिव

Mon, 25 Dec 2023 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 10:59 AM IST
सार

महिला एक शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थी और अमृतसर के एक निजी होटल में ठहरी थी। महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि एक निजी लैब से आरटीपीसीआर सैंपल लेने पर हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी इस मामले की पुष्टि नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
corona case in amritsar, 60 year old woman found positive
पंजाब में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में कोरोना की दस्तक होने लगी है। लंदन से आई एक 60 वर्षीय महिला को सांस की समस्या के कारण इलाज के लिए अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के दौरान महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अमृतसर में यह कोरोना वायरस का इस वर्ष का पहला मामला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Weather: शिमला-मसूरी से भी ठंडा बठिंडा, घनी धुंध का अलर्ट जारी, पारे में भी आएगी गिरावट
विज्ञापन


महिला एक शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थी और अमृतसर के एक निजी होटल में ठहरी थी। महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि एक निजी लैब से आरटीपीसीआर सैंपल लेने पर हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी इस मामले की पुष्टि नहीं कर रहा है। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने कहा कि सेहत विभाग की देखरेख में महिला की सरकारी लैब में दोबारा जांच कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही केस की पुष्टि हो पाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जालंधर में होशियारपुर की एक महिला की कोरोना के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में कोविड के नए वैरिएंट का कोई केस सामने नहीं आया
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने पटियाला में कहा कि हालांकि पंजाब में कोविड के नए वैरिएंट का कोई केस सामने नहीं आया है, लेकिन विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं। इसलिए पंजाब के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मान सरकार की अगुवाई में किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयारी है। 

उन्होंने कहा कि विश्व सेहत संस्था की ओर से भी केवल सचेत रहने व एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। जो लोग किसी भी बीमारी से पीड़ित हैं वे अपना ध्यान रखें व भीड़ वाली जगहों पर जाने से गुरेज करें। आम लोगों को फिलहाल चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

बलबीर सिंह ने कहा कि सीएम भगवंत मान की ओर से मौजूदा स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। सीएम के आदेशों के अनुसार वह सूबे के अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। इस संबंधी मोक ड्रिल भी कराई जा चुकी है। सरकार की ओर से सारी इमरजेंसी दवाओं के प्रबंध पहले ही किए गए हैं। पटियाला में अभी तक कोविड का कोई भी मरीज दाखिल नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर कोविड से बचाव के लिए नियमों का पालन किया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed