फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona can be fatal for obese people, says PGI study

पीजीआई की स्टडी में खुलासा, मोटे हैं तो सावधान रहिए, कोरोना संक्रमण हुआ तो जान पर बन आएगी

Mon, 04 Jan 2021 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Jan 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Corona can be fatal for obese people, says PGI study
पीजीआई चंडीगढ़। - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना महामारी के इस दौर में मोटापे के शिकार लोगों पर जान का खतरा ज्यादा मंडरा रहा है। चंडीगढ़ पीजीआई के विशेषज्ञों ने विश्व भर में कोरोना के मरीजों पर हुए शोध के अध्ययन से यह खुलासा किया है। पीजीआई में हुए इस अध्ययन से यह बात सामने आई है कि ज्यादा बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) वाले कोरोना के मरीजों में जान की जोखिम और संक्रमण का खतरा कम बीएमआई वाले संक्रमित मरीजों की तुलना में बहुत ज्यादा है। 

विज्ञापन


इस अध्ययन के माध्यम से विशेषज्ञ इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि मोटापा अन्य गंभीर बीमारियों के साथ ही कोरोना में भी बेहद खतरनाक भूमिका अदा कर रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को अपने वजन को लेकर बेहद सजग रहने की जरूरत है ताकि वे कोरोना की चपेट में आने के बाद भी अपने नियंत्रित बीएमआई की मदद से संक्रमण को मात देने में सफल हो सकें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ : नौ महीने से इलाज को तरस रहे कैंसर के मरीजों को मिलेगी राहत, आएगी नई रेडिएशन मशीन  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने किया अध्ययन

पीजीआई के इंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संजय बडाडा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता वर्मा और डॉ. मीनू सिंह, कम्युनिटी मेडिसिन के डॉ. रविंद्र खैवाल और डॉ. विवेक सिंह मालिक ने यह अध्ययन किया है।

यह परिणाम आया सामने
इस अध्ययन में जो चौंकाने वाली बात सामने आई है, वह यह है कि कोरोना पॉजिटिव जिन मरीजों की बीएमआई 25 से ज्यादा थी, उनमें जान के जोखिम और संक्रमण का खतरा 53.640 प्रतिशत पाया गया, वहीं, 25 से कम बीएमआई वाले कोरोना के मरीजों में यह .34 प्रतिशत था। इतना ही नहीं कम बीएमआई वाले कोरोना के मरीजों में 60 प्रतिशत बचाव की गुंजाइश भी ज्यादा पाई गई। 

इसलिए जरूरी है बीएमआई जानना
बीएमआई से पता चलता है कि आपका वजन संतुलित है, कम है या फिर ज्यादा है। डॉ. रविंद्र खैवाल का कहना है कि इसके आधार पर ही अपने आहार और जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं। बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई किसी इंसान के वजन और ऊंचाई से प्राप्त मूल्य है। बीएमआई से यह जान सकते हैं कि लंबाई के हिसाब से वजन ठीक है, कम है या फिर ज्यादा है।

ऐसे होती है बीएमआई की जांच

बीएमआई = वजन (किलोग्राम) / (ऊंचाई X ऊंचाई (मीटर में) इस फॉर्मूले के आधार पर बीएमआई निकाला जा सकता है।
उदाहरण के लिए अगर आपका वजन 65 किलो है और लंबाई 5.2 फीट यानी 1.58496 मीटर है तो इसका बीएमआई ऐसे निकालें - 65/ 1.58496 X 1.58496. जो नतीजा होगा वही आपका बीएमआई होगा।

ये मानक हैं बेहतर
बीएमआई कैलकुलेटर में अगर बीएमआई स्तर 18.5 से 24.9 के बीच रहा है तो यह एक अच्छी स्थिति है। मतलब आपका वजन एकदम सही है। न तो आपको वजन घटाने की जरूरत है और न ही बढ़ाने की। हां, मेंटेन करने की जरूरत जरूर है। इसमें बीएमआई स्तर 25 या इससे भी ऊपर का होता है यह स्थिति मोटापा या ओवरवेट होने की ओर संकेत करती है। यह स्थिति कई रोगों को बुलावा दे सकती है। 

ज्यादा बीएमआई के ये हैं खतरे
डॉ. रविंद्र खैवाल का कहना है कि बीएमआई स्तर 25 या इससे ज्यादा आया है तो अपने वजन को कम करने की जरूरत है क्योंकि यह स्थिति टाइप 2 डायबिटीज, दिल का रोग या स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा देती है। ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर से सलाह लें और बीएमआई कम करने और मोटापा घटाने के लिए प्रयास शुरू कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed