फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cook from Nepal hanged himself, died

Chandigarh News: नेपाल के रहने वाले कुक ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 26 Sep 2024 06:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Cook from Nepal hanged himself, died
चंडीगढ़। शहर से सटे अटावा गांव में किराए के मकान में रहने वाले नेपाल निवासी युवक ने बीती रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।बुधवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक मोहन (25) के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। अभी आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहन लंबे समय से सेक्टर-20 में पिता के साथ किराए पर रह रहा था। उसके पिता पीजी में कुक है और मोहन सेक्टर-23 के होटल में कुक की नौकरी करता था। करीब 20-22 दिन पहले ही उसने अटावा गांव में अलग से किराए पर मकान लिया और वहां रहने लग गया। वह शादीशुदा नहीं था और अकेला ही कमरे पर रह रहा था। बीती रात को उसने अटावा में किराए पर लिए कमरे में छत के गाडर पर प्लास्टिक की रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह पड़ोसी ने खिड़की से युवक को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद सूचना पाते ही सेक्टर-36 थाना पुलिस सहित एफएसएल की जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पूरे कमरे को खंगाला लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस अब उसके पिता से मौत के कारण पता लगाने को लेकर पूछताछ कर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed