Hindi News
›
Chandigarh
›
Convocation in PU: Degrees awarded to 200 students of three batches of UICET
{"_id":"6366c7394bb9a74a627090ec","slug":"convocation-in-pu-degrees-awarded-to-200-students-of-three-batches-of-uicet-chandigarh-news-pkl4674172111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में दीक्षांत समारोह : यूआईसीईटी के तीन बैच के 200 छात्रों को दीं डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में दीक्षांत समारोह : यूआईसीईटी के तीन बैच के 200 छात्रों को दीं डिग्रियां
यूआईसीईटी विभाग में डिग्रियां मिलने के बाद उत्साहित छात्र।
- फोटो : CHANDIGARH
Link Copied
चंडीगढ़। पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ कैमिकल इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) में शनिवार को वर्ष 2019, 2020 और 2021 के पीजी और यूजी उत्तीर्ण छात्रों का दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया गया। पीयू के भटनागर सभागार में हुए समारोह में 200 से अधिक छात्रों को डिग्रियां दी गईं। इस अवसर पर उनके माता-पिता भी उपस्थित रहे। थिंक गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष मोहन आहूजा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों को कॅरिअर में सफल होने की शुभकामनाएं दीं और बदलते परिवेश के साथ नवाचार के लिए प्रेरित किया। विभाग की अध्यक्ष प्रो. अमृत पाल तूर ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
यूआईईटी 6 टॉपर्स को एयरबस के सीईओ ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित
टैगोर थिएटर में में शनिवार को यूआईईटी विभाग का दीक्षांत समारोह और एलुमनी मीट हुई। गया। इस दौरान वर्ष 2021 के बीटेक और एमटेक के 250 छात्रों को एयरबस भारत और साउथ एशिया के सीईओ और एलुमनी सन्नी गुगलानी की ओर से डिग्रियां भेंट की गई। इसमें सीएसई, आईटी, बायोटेक, ईईई, ईसीई और मैकेनिकल विषयों के छात्र शामिल रहे। छह यूआईईटी टॉपर को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रजिस्ट्रार वाईपी वर्मा, डीयूआई प्रो रेणु विग, यूआईईटी निदेशक जेके गोस्वामी मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह के बाद एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। जिसमें पुराने लगभग 200 छात्रों ने शिरकत की और छात्रों के साथ विभाग की पुरानी यादें साझा की। कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से एलुमनी से जुड़ने के लिए एलमाशाइंस पोर्टल का उद्घाटन कर शुरूआत की। जिससे विभाग के विकास के लिए एलुमनी के सुझाव और उनकी मदद डिजिटली ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।