फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   convince to Jinda committee formed by Akal Takht

झींडा को मनाने के लिए अकाल तख्त ने बनाई कमेटी

Thu, 03 Jul 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 03 Jul 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
convince to Jinda committee formed by Akal Takht

हरियाणा के सिखों की ओर से प्रदेश के गुरुद्वारों के प्रबंध के लिए एसजीपीसी से अलग होकर कमेटी गठित करने का विवाद गहरा गया है।

विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के बावजूद बुधवार हरियाणा में अलग प्रबंधक कमेटी के गठन के लिए जद्दोजहद कर रहे जगदीश सिंह झींडा और उनके साथी श्री अकाल तख्त साहिब पर नहीं पहुंचे।

उधर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह के नेतृत्व में हुई सिंह साहिबान की बैठक में इस विवाद के हल के लिए दस सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी वीरवार को को कुरुक्षेत्र पहुंचकर जगदीश सिंह झींडा व उनके साथियों से बातचीत करके एसजीपीसी को तोड़ने की कोशिश को रोकने का तरीका खोजेगी।
विज्ञापन


इस कमेटी में दमदमी टकसाल व संत समाज के अध्यक्ष हरनाम सिंह धुम्मा, निहंग संगठन बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलबीर सिंह, संत तेजा सिंह, संत राम सिंह सीघडा करनाल, बाबा जोगा सिंह करनाल, एसजीपीसी के सचिव दिलमेघ सिंह, एसजीपीसी सदस्य राजिंदर सिंह, महासचिब सुखदेव सिंह, एसजीपीसी सदस्य करनैल सिंह पंजौली व दियाल सिंह कोलियांवाली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब पर बुलाए गए जदगीश सिंह झींडा और हरियाण सिख गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी (एडहाक) के सदस्य दीदार सिंह नलवी, गुरमीत सिंह तारलोके, अपार सिंह, हरमनजीत सिंह बुधवार को यहां नहीं पहुंचे।

हरियाणा के इन नेताओं ने श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय को संदेश भेजकर दोपहर बाद स्पष्ट कर दिया कि वे इस वक्त अचानक श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंचने से अस्मर्थ हैं।

जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने हरियाणा के सिखों से भी अपील की है कि वे अलग हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन में झींडा और उनके साथियों को सहयोग न दें क्यों कि झींडा और उनके साथी पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के हाथों में खेलकर सिख कौम को बांटना चाहते हैं।


सिख कौम ने कई कुर्बानियां देकर एसजीपीसी स्थापित किया है। एसजीपीसी की बढ़ रही ताकत कांग्रेस को मंजूर नहीं है। इसलिए अलग से हरियाणा कमेटी का गठन किया जा रहा है। सिखों को कांग्रेस की इन साजिशों से सचेत रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed