फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy over Navjot Sidhu Statement about Police

सिद्धू का पुलिस पर आपत्तिजनक बयान: चंडीगढ़ के डीएसपी ने भेजा मानहानि का नोटिस, जालंधर के एसआई ने दी नसीहत

Mon, 27 Dec 2021 04:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Dec 2021 04:19 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू लगातार अपने बयानों से विवादों में फंस रहे हैं। पंजाब पुलिस पर उनके हालिया बयान से पंजाब पुलिस के अलावा विपक्ष में भी नाराजगी है और विपक्ष लगातार सीएम चन्नी और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा पर निशाना साध रहा है।

विज्ञापन
Controversy over Navjot Sidhu Statement about Police
बटाला रैली में नवजोत सिद्धू। - फोटो : twitter @sherryontopp

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक रैली में पुलिस को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस मामले में अब वह घिरते नजर आ रहे हैं। पहले चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर चंदेल ने एक वीडियो जारी कर सिद्धू के बयान की निंदा की। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए सिद्धू को मानहानि का नोटिस दिया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वकील रंजीवन सिंह व अन्य वकीलों के जरिए सिद्धू को यह लीगल नोटिस वाया पोस्ट भेजा गया है। नोटिस में सिद्धू को बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है। डीएसपी चंदेल के मुताबिक सिद्धू ने सुल्तानपुर लोधी की रैली में पुलिस पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी।

विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर की डीजीपी से गुहार- पंजाब पुलिस का किरदार खराब हो रहा है

 

नवजोत सिंह सिद्धू के आपत्तिजनक बयान पर जालंधर देहात के सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह का दर्द छलक आया। बलवीर सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि यह बहुत बुरी बात है कि हमारे खिलाफ नवजोत सिद्धू ने ऐसी टिप्पणी की है। मैं डीजीपी से गुजारिश करता हूं कि पंजाब पुलिस के अक्स को खराब न होने दिया जाए। हम परिवार के साथ समाज में रहते हैं। बच्चे पूछते हैं कि हमारे खिलाफ ऐसी भाषा क्यों कही जा रही है ? पंजाब पुलिस में महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और ऊंचे पदों पर आसीन अफसर भी हैं। मुझे अफसोस है कि सिद्धू ने यह बात पूरी पंजाब पुलिस को कही है न कि किसी थानेदार को।

विज्ञापन


बलवीर सिंह ने भावनाओं में बहते हुए कहा कि मैं सिद्धू को कहना चाहूंगा कि हम डरपोक नहीं दिलेर हैं। हमारी दिलेरी के किस्से पूरा देश जानता है। कैसे हमने दीनानगर कांड और आतंकवाद के दौरान जान की परवाह किए बगैर देश और पंजाब को फिर से हरा-भरा किया है। कोरोना काल में भी बड़े लोग घरों में घुस गए थे लेकिन पंजाब पुलिस ने दिन-रात काम कर लोगों की मदद की। इस समय पंजाब पुलिस कोई बढ़िया दौर से नहीं गुजर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिट्टू ने भी साधा निशाना 

लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू ने भी सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब पुलिस की इज्जत सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश में होती है। इसका अपमान पंजाबियों का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से पुलिस से माफी मांगी और पुलिस की प्रशंसा की। बिट्टू ने सिद्धू को पुलिस बल का मनोबल न गिराने की सलाह दी।

नवजोत सिंह सिद्धू माफी मांगें: शिअद

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से कहा है कि वह पंजाब पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ इस्तेमाल की गई भद्दी शब्दावली के लिए माफी मांगें। पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि नवजोत सिद्धू द्वारा पंजाब पुलिस के खिलाफ भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल किए जाने पर भी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गृहमंत्री सुखजिंदर रंधावा मूकदर्शक बने बैठे हैं।



उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले एक डीएसपी को बोलना पड़ा और अब एक एसआई ने एतराज जताया है। वर्दी में होते हुए एक शक्तिशाली इंसान के खिलाफ बोलना बहुत मुश्किल होता है लेकिन इन पुलिस अधिकारियों के बयानों से उसके अंदर के गुस्से और मानसिक अवस्था को समझा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को चाहिए कि वह अपने नेता को समझाएं कि पुलिस के खिलाफ बयानबाजी और मनोबल गिराने वाली टिप्पणियों से गुरेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed