फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy on re polling order of election commission on 48 booths of punjab

पंजाब में 48 बूथों पर दोबारा मतदान कराने के आदेश पर गरमाई सियासत

Thu, 09 Feb 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 09 Feb 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
controversy on re polling order of election commission on 48 booths of punjab
पंजाब चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में 48 पोलिंग बूथों पर विधानसभा चुनाव 2017 मतदान दोबारा कराए जाने के आयोग के आदेश पर प्रदेश की सियासत काफी गरमा गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दोबारा मतदान करवाने में साजिश रची गई है और यह साजिश बूथ अधिकारी (आरओ) की मिलीभगत से हुई है। जिले में 16 लोकसभा बूथ व 12 विधान सभा बूथों (कुल 28) पर दोबारा मतदान करवाने के निर्णय को कांग्रेस ने बादल सरकार की चाल बताया है।
विज्ञापन


पुन:मतदान को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ-साथ शिअद-भाजपा के नेता मजीठा पहुंचने लगे हैं। संसदीय चुनाव लड़ रहे गुरजीत सिंह औजला व राजिंदर मोहन सिंह छीना जहां मजीठा से संपर्क में है वहीं लाली मजीठिया (कांग्रेस उम्मीदवार, मजीठा विधान सभा) भी सक्रिय हो गए हैं। लाली मजीठिया का आरोप है कि दोबारा मतदान साजिश के तहत हो रहा है, माहौल को शिअद नेता खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को जिताने के लिए दोबारा मतदान हो रहा है। जब कांग्रेस या किसी और उम्मीदवार ने मजीठा में संपन्न चुनाव को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई है तो फिर किस शिकायत पर मजीठा में दोबारा मतदान करवाया जा रहा है। दूसरी ओर, अमृतसर लोकसभा उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला ने भी दोबारा चुनाव कराने के आदेश पर हैरानी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर होना है दोबारा चुनाव

controversy on re polling order of election commission on 48 booths of punjab
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
केंद्रीय चुनाव आयोग ने पंजाब में 48 पोलिंग स्टेशनों पर नौ फरवरी को दोबारा मतदान के आदेश दिए हैं। इनमें कई विधानसभा हलकों के साथ-साथ अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के पोलिंग स्टेशन भी शामिल हैं। चार फरवरी को हुए मतदान की रिपोर्ट के बाद आयोग ने यह निर्देश जारी किए हैं। अमृतसर लोकसभा हलके के 16 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा मतदान होगा।

इनके अलावा मजीठा के 12, मोगा के एक, मुक्तसर के 9, सरदूलगढ़ के एक और संगरूर के 9 पोलिंग स्टेशनों पर भी फिर से वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि दोबारा मतदान के प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। इन स्टेशनों पर दोबारा मतदान कराने का कारण ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में खराबी आना है। इन स्टेशनों के रिटर्निंग अफसरों और ऑब्जर्वरों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को भी सूचित कर दिया गया है। नौ फरवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक दोबारा मतदान होगा, पांच बजे लाइन में लगे लोगों को भी वोट डालने का मौका दिया जाएगा। संबंधित इलाकों के लोगों के लिए इस दिन पेड छुट्टी का एलान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed