फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Controversy on international airport name haryana cm khattar objection

एयरपोर्ट के नाम पर बवाल, बादल अपनी बात पर अड़े, हरियाणा की अलग मांग

Sat, 17 Sep 2016 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
Controversy on international airport name haryana cm khattar objection
International Airport - फोटो : File Photo
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम को लेकर चल रहा बवाल अभी थमता नजर नही आ रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ही कहा जाता है। यह मोहाली में है, ऐसे में किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। इस पर पंजाब सरकार का स्टैंड बरकरार है और इसमें कोई बदलाव नहीं हो सकता। बादल शुक्रवार को छपार मेले में आयोजित शिअद की राजनीतिक कांफ्रेंस में बोल रहे थे।
विज्ञापन


वहीं छपार में आयोजित कांफ्रेंस में पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ के पास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ मोहाली का नाम जोड़ने पर हरियाणा के विरोध संबंधी सवाल पर कहा कि इस एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह पर रखा जाना चाहिए, जिस पर दोनों राज्य पहले ही रजामंद हो चुके हैं। केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्रालय को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी कहा कि मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए पंजाब और हरियाणा राज्य पूरी तरह सहमत हैं।
विज्ञापन

पवन बंसल ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र

Controversy on international airport name haryana cm khattar objection
Bansal On International Airport - फोटो : File Photo
पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को पत्र लिखकर मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट तत्काल प्रभाव से रखा जाए। उन्होंने पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट को पहले की तरह चलाए रखने की मांग की है। बंसल ने अपने पत्र में लिखा है कि डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए बनाए गए एयरपोर्ट पर काफी राशि खर्च की गई थी। इसके साथ ही 4 साल पहले यहां पर मॉडर्न टर्मिनल बनाया गया था। ऐसे में इस करोड़ों रुपये की राशि की बर्बादी नहीं करनी चाहिए।

पवन बंसल ने पत्र में मांग की है कि मोहाली में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण करने के लिए साल 2008 में एसपीवी का गठन किया गया था। उनके अनुसार 51 प्रतिशत शेयर होल्डर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया थी, जबकि 24.5-24.5 प्रतिशत शेयर होल्डर पंजाब व हरियाणा को बनाया गया था।

बंसल ने कहा कि इसके बावजूद पंजाब ने खुद ही मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बोर्ड लगाकर विज्ञापन कर दिया, जबकि हरियाणा ने भी काफी राशि इस एयरपोर्ट के निर्माण पर खर्च की है। बंसल ने यह भी मांग की कि शहर के पुराने बने एयरपोर्ट से लेकर मोहाली में बने नए एयरपोर्ट तक जाने के लिए छोटा अंडरपास बनाना चाहिए, ताकि लोगों को सुविधा हो सके।

युवाओं को मिलेगी प्रेरणा: कै. अभिमन्यु

Controversy on international airport name haryana cm khattar objection
कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, हरियाणा-पंजाब का संयुक्त उपक्रम है। इस विषय को इससे ज्यादा नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम पर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाए तो इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

वित्त मंत्री ने कहा लेकिन शहीद भगत सिंह के नाम से एयरपोर्ट बनाने से हम उनके ऋ ण से मुक्त नहीं हो सकते हैं।  अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम को लेकर मुख्यमंत्री के पत्र पर कै. अभिमन्यु ने कहा कि यह विवाद का विषय नहीं है। इस एयरपोर्ट से सभी को लाभ होगा। नाम के बारे में सीएम ने पत्र लिखकर पंजाब को अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed