फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy on First List of Candidates Announced by BJP for Chandigarh Municipal Election

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा की पहली सूची ने उड़ाए दिग्गजों के होश, सूची में नाम न होने से मची खलबली

Thu, 02 Dec 2021 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 12:33 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि अभी 12 सीटों का एलान बाकी है। पहली सूची में जिनकी घोषणा की गई है, वह सभी जीतने वाले प्रत्याशी हैं। सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इनके नामों की घोषणा की है।

विज्ञापन
Controversy on First List of Candidates Announced by BJP for Chandigarh Municipal Election
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए भाजपा के 23 सीटों पर उम्मीदवारों के एलान ने कई दिग्गजों के होश उड़ा दिए हैं। इनमें से कई वर्तमान पार्षद और पूर्व मेयर भी हैं। सबसे अधिक चर्चा इस बात की है कि पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के सबसे नजदीकी और खास देवेश मोदगिल का नाम सूची से गायब है।

विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व मेयर राजेश कालिया, आसा जसवाल, पार्षद राजेश गुप्ता बिट्टू, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, पार्षद महेशइंदर सिद्धू, पार्षद हीरा नेगी, पार्षद राजबाला मलिक, पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का नाम न होने से पार्टी में खलबली मच गई है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि अभी 12 सीटों का एलान बाकी है। पहली सूची में जिनकी घोषणा की गई है, वह सभी जीतने वाले प्रत्याशी हैं। सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इनके नामों की घोषणा की है। पूर्वांचल के एक कद्दावर नेता को टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थक मायूस हैं। यह नेता 10 साल तक पार्टी का उपाध्यक्ष रहा है।

विज्ञापन

सेक्टर-37 और 38 से उम्मीदवार की घोषणा नहीं, सूद लड़ सकते हैं चुनाव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद चुनाव लड़ेंगे या नहीं, ये संशय बरकरार है। हालांकि पहली सूची में उनके वार्ड से किसी को टिकट नहीं दी गई है। सूद वार्ड नंबर-25 से चुनाव लड़ सकते हैं। इस वार्ड में सेक्टर-37 और 38 आते हैं। अपने चुनाव लड़ने के सवाल पर सूद ने कहा कि पार्टी अगर उन्हें चुनाव लड़ने को कहेगी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनकी पत्नी चुनाव नहीं लड़ सकती हैं, क्योंकि वह एक सरकारी कर्मचारी हैं। सूद का वार्ड एक जनरल वार्ड है, इसलिए माना जा रहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed