फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy in Congress, BJP MCs of Chandigarh Nagar Nigam

कांग्रेसियों ने भाजपाइयों पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 14 Dec 2014 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Dec 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
Controversy in Congress, BJP MCs of Chandigarh Nagar Nigam

कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा पार्षद अरुण सूद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों का आरोप है कि सूद ने स्टडी टूर के लिए रिश्तेदारों की कंपनी हायर कर निजी लाभ पहुंचाया। इतना ही नहीं, सूद के एक रिश्तेदार पर दो जगह वोट बनवाने का आरोप है।

विज्ञापन


पार्षद सूद इन आरोपों को निराधार बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्षदों ने सूद से इस्तीफे की मांग करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। कांग्रेसियों का आरोप है कि नगर निगम के स्टडी टूर के लिए जो कंपनी हायर की गई थी, वह भाजपा पार्षद और विपक्ष के नेता अरुण सूद के रिश्तेदारों की थी।
विज्ञापन


इस कंपनी के मालिक संजीव, अरुण सूद के जीजा हैं, जबकि दूसरे मालिक साहिल वैद उनके भांजे हैं। आरोप है कि स्टडी टूर के लिए कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट देने में सूद की भी भूमिका थी। कांग्रेस पार्षद प्रदीप छाबड़ा ने मामले की सीबीआई जांच और सूद के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 लाख दिए थे एडवांस, बाकी पेमेंट बाकी

Controversy in Congress, BJP MCs of Chandigarh Nagar Nigam

नगर निगम का स्टडी टूर 31 अगस्त से नौ सितंबर तक चेन्नई, अंडमान-निकोबार और कोलकाता गया था। इसमें 20 पार्षद और छह अफसर गए थे। उनके साथ गए रिश्तेदारों को मिलाकर कुल 40 लोग टूर में शामिल थे। टूर पर करीब 28 लाख रुपये खर्च हुए थे, जिसमें 20 लाख रुपये कंपनी को एडवांस दिए गए। बाकी पेमेंट अभी नहीं दी गई है।

बिना ई-टेंडर दिया था कॉन्ट्रेक्ट
स्टडी टूर के लिए नगर निगम ने कोई ई-टेंडरिंग भी नहीं की थी। उक्त कंपनी को बिना टेंडर प्रक्रिया ही हायर किया गया था। कांग्रेस पार्षदों ने टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं।

भाजपा पार्षद ने उठाया था मामला
स्टडी टूर का मुद्दा भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह ने उठाया था। अब इस मामले में भाजपा के ही पार्षद फंसते नजर आ रहे हैं। सतिंदर सिंह का कहना है कि वे शुरू से टूर का विरोध करते आए हैं। उनका कहना है कि सच जनता के सामने आना चाहिए।

पार्षद सूद बोले, मुझे जानकारी नहीं

Controversy in Congress, BJP MCs of Chandigarh Nagar Nigam

टूर के लिए हायर की गई कंपनी के दोनों मालिकों संजीव और साहिल वैद के वोट भी अरुण सूद के घर के पते पर ही हैं। अरुण सूद सेक्टर-37बी के मकान नंबर 1185 में रहते हैं। सूद के भांजे साहिल वैद का वोट दो-दो जगह बना है। साहिल का दूसरा वोट सेक्टर-40बी के मकान नंबर 1030/1 के पते पर है।

अकेले साहिल ही नहीं, उनके पिता राकेश वैद का वोट भी इन्हीं दोनों एड्रेस पर है। कांग्रेस पार्षद प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि इसमें भी सूद की भूमिका की जांच होनी चाहिए। छाबड़ा ने कहा कि इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।

वहीं, अरुण सूद का कहना है कि पहले ये रिश्तेदार उनके घर ही रहते थे। बाद में वे सेक्टर-40 में शिफ्ट हुए। सूद ने कहा कि उनके वोट दोनों जगह हैं, उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।

सूद ने भी गिनवाए घोटाले

Controversy in Congress, BJP MCs of Chandigarh Nagar Nigam

सूद ने भी कांग्रेसियों पर जवाबी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पार्षद सुभाष चावला ने ओपन हाउस में कहा कि था कि पार्किंग पास उनके दामाद की कंपनी में छपते हैं। उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा क्यों नहीं दिया।

सूद ने कहा कि मुंबई में बायोगैस प्लांट की स्टडी के लिए गए थे तो वहां कांग्रेस पार्षद प्रदीप छाबड़ा ने प्राइवेट होटल बुक करवाया था। बरसाना में लावारिस गाय भेजने के लिए जो ट्रक हायर किए गए थे, उनमें सुभाष चावला का हाथ था। सूद ने कहा कि कांग्रेस के पार्षद भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो वे बौखलाहट में ऐसे आरोप लगा रहे हैं।  

कोट्स...
मैं इससे मना नहीं कर रहा हूं कि ये कंपनी मेरे रिश्तेदारों की है, लेकिन टूर के लिए इन्हें हायर करने में मेरा कोई हाथ नहीं था। मैंने इसमें अपने प्रभाव का इस्तेमाल नहीं किया। कोई ऐसा साबित कर देगा तो मैं पार्षद पद से इस्तीफा दे दूंगा।  
-अरुण सूद, भाजपा पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed