फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy erupts over CM Mann's deep fake video, BJP raises questions

Chandigarh News: सीएम मान के डीप फेक वीडियो पर घमासान, भाजपा ने उठाए सवाल

Thu, 23 Oct 2025 09:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Controversy erupts over CM Mann's deep fake video, BJP raises questions
फोटो
विज्ञापन

-मान बोले, भाजपा के पास फर्जी वीडियों के सिवाए कोई मुद्दा नहीं
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के डीप फेक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने दो दिन बाद भी आम आदमी पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाए आए हैं। सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर हमले बोलते हुए कहा कि इनके पास फर्जी वीडियो के सिवाए कोई मुद्दा नहीं है।
पंजाब भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने कहा कि सीएम मान को इस पर प्रेसवार्ता करके स्पष्टीकरण देना चाहिए लेकिन इस मामले में चुप है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक वीडियो तक सीमित नहीं है बल्कि यह सरकार की ईमानदारी और नैतिकता के दावों पर एक बड़ा सवाल है। जोशी ने साइबर सेल की ओर से दर्ज की गई एफआईआर पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जब वीडियो में मुख्यमंत्री का जिक्र हो रहा है तो उनका बयान एफआईआर का हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि सीएम मान के खिलाफ डीपफेक साजिश बेनकाब हो गई है। भाजपा नेतृत्व को इस पर जवाब देना चाहिए। गर्ग ने आरोप लगाया कि भाजपा सीएम मान के शासन से मुकाबला नहीं कर पाई तो वह निम्न-स्तरीय राजनीति और चरित्र हनन पर उतर आई है।
विज्ञापन

अदालत के निर्देशों के बाद फेसबुक ने हटाया वीडियो
इस पर आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने आरोप लगाया कि जब भाजपा हमें राजनीतिक तौर पर हरा नहीं सकी तो मुख्यमंत्री मान के चरित्र को खराब करने का सहारा ले रही है। उन्होंने कहाा कि मोहाली अदालत के निर्देशों के बाद फेसबुक ने वीडियो डालने वाले आरोपी का अकाउंट और फर्जी वीडियो डिलीट कर दिया है। कंग ने भाजपा के इस वीडियो के प्रचार प्रसार करने पर भी हमला बोला है। कंग ने आरोप लगाया कि वीडियों को लेकर सारा ट्रोल इकोसिस्टम भाजपा का है जिनके वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता इन अकाउंट्स को फॉलो करते हैं, वे अकाउंट्स और झूठ को फैलाते हैं। आप पंजाब के नेता बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि भाजपा मुख्यमंत्री मान को निशाना बनाकर एक फर्जी वीडियो फैला रही है। यह एक राजनीतिक साजिश है जिसकी सच्चाई लोगों के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि मोहाली अदालत ने ऐसे सभी वीडियो 24 घंटों के अंदर हर प्लेटफॉर्म (फेसबुक और गूगल) से हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article