फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversial statement, swami nischalananda saraswati against filed FIR

स्वामी निश्चलानंद के खिलाफ दर्ज होगा केस

Sat, 18 Oct 2014 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 18 Oct 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
controversial statement, swami nischalananda saraswati against filed FIR

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के रांची में दिए बेतुके बयान पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग के वाइस चेयरमैन डॉ. राजकुमार वेरका ने इस मामले में झारखंड के डीजीपी को फोन कर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के खिलाफ केस दर्ज करने और गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


गौर हो कि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने रांची में कहा था कि ‘मंदिरों में दलितों के आने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए’। इस बयान की सभी जगह आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

संविधान के खिलाफ बोलने वालों को सजा

controversial statement, swami nischalananda saraswati against filed FIR

जालंधर में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के दिवंगत पिता दर्शन सिंह केपी की बरसी में शरीक होने आए डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि भारतीय संविधान सब नागरिकों को बराबरी का हक देता है और संविधान के खिलाफ बोलने वालों को सजा भी मिलती है।

वेरका ने कहा कि उन्होंने डीजीपी झारखंड से बात कर 15 दिन के भीतर केस की इंक्वायरी व एक्शन टेकन रिपोर्ट मंगवाई है। इसी तरह की घटना बिहार व यूपी में भी हो रही है जिसका कड़ा संज्ञान लिया जा रहा है। डॉ. वेरका ने कहा कि राष्ट्रीय आयोग की एक टीम तत्काल झारखंड रवाना कर दी गई है। दो दिन बाद वह खुद भी झारखंड पहुंच रहे हैं।

डॉ. सुप्रिया मामले में सात दिन में रिपोर्ट

controversial statement, swami nischalananda saraswati against filed FIR

डॉ. वेरका ने कहा कि पंजाब में भी दलितों पर अत्याचार के काफी संगीन मामले उनके पास लगातार आ रहे हैं। दलितों की जमीनों को बाहुबल व पैसे के बल पर छीना व कब्जाया जा रहा है। लुधियाना में दो सगे दलित भाइयों का कत्ल कर दिया गया। डॉ. सुप्रिया को खुदकुशी के लिए मजबूर किया गया। आयोग ने इन मामलों को काफी गंभीरता से लिया है।

डॉ. सुप्रिया की घटना में एसआईटी का गठन कर दिया गया है, एक सप्ताह में रिपोर्ट आयोग के पास आ जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में दलितों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। गरीब दलितों की जमीन हथियाने की काफी घटनाएं सीएम प्रकाश सिंह बादल के इलाके मलोट, संगरूर व मालवा की तरफ हो रही हैं। पंजाब में 100 से अधिक जमीनों के केस उनके पास सुनवाई के लिए लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed