{"_id":"58f8bd904f1c1bde6b4713cc","slug":"controversial-sp-salwinder-singh-surrenders-in-gurdaspur-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एसपी सलविंदर सिंह ने कोर्ट में किया समर्पण, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एसपी सलविंदर सिंह ने कोर्ट में किया समर्पण, ये है बड़ी वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
पूर्व एसपी सलविंदर सिंह ने कोर्ट में किया समर्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर जिले के पूर्व एसपी सलविंदर सिंह ने वीरवार को दुष्कर्म और रिश्वत लेने के मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सलविंदर सिंह पर एक महिला ने दुष्कर्म और यौन शोषण का केस दर्ज किया था। इसी मामले में उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण किया।
पठानकोट में आतंकी हमले को लेकर चर्चा में रहे सलविंदर सिंह के खिलाफ गुरदासपुर सिटी पुलिस थाना में 3 अगस्त 2016 को दुष्कर्म और रिश्वत लेने का केस दर्ज किया गया था। आरोप के अनुसार सलविंदर ने एक महिला के पति को केस से बाहर निकालने के लिए उसका शारीरिक शोषण किया और 50 हजार रुपये रिश्वत ली। महिला ने तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान इस बारे में शिकायत दी थी।
इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस समय सलविंदर पीएपी जालंधर में बतौर सहायक कमांडेंट तैनात हैं। महिला के पति के खिलाफ धारीवाल पुलिस ने मार्च 2014 में रेप केस दर्ज किया था। मामले की जांच तत्कालीन एसपी (हेडक्वार्टर) सलविंदर सिंह के पास थी।

दुष्कर्म और रिश्वत के मामले में नामजद थे
पूर्व एसपी सलविंदर सिंह ने कोर्ट में किया समर्पण
महिला का आरोप है कि सलविंदर सिंह ने उसके पति को केस से बाहर करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत दी और इसके बाद उसका यौन शोषण किया। मामले में खुद पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती देख सलविंदर ने वीरवार को यहां अदालत में आत्मसमर्पण किया है।
उल्लेखनीय है कि सलविंदर पिछले साल जनवरी में पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर पाकिस्तानी आतंकियों के हमले को लेकर सवालों के घेरे में रहे थे। एनआईए ने उनसे कई बार पूछताछ की थी। आतंकी रात में आ रहे सलविंदर और उनके एक ज्वेलर मित्र को गाड़ी सहित अगवा कर पठानकोट एयरबेस के पास पहुंचे थे।