फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controvercy language use congress leader sunil jakhar

कांग्रेस के कद्दावर नेता ने दिया विवादित बयान

Mon, 14 Apr 2014 11:49 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Mon, 14 Apr 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
controvercy language use congress leader sunil jakhar

प्रचार में अपशब्द बोलने वालों में फिरोजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार जाखड़ का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन


रविवार को प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिलों में जितने भी हलका इंचार्ज लगाए हैं, वह सभी हलके हुए (पागल) हैं। अकाली दल के सभी हलका इंचार्ज पागल कुत्ते की तरह हलके हुए हैं, जो आम लोगों को काटते फिर रहे हैं। अगर इन पर हलका इंचार्जों पर लगाम न डाली गई तो राज्य के लोगों का बहुत नुकसान हो जाएगा। जाखड़ ने यह बात रविवार को गांव लक्खेवाली और नंदगढ़ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। इस

दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और जत्थेदारों को भी आड़े हाथ लेते हुए विभिन्न मुद्दों पर घेरा।

मरहूम गायक सुरजीत बिंदरखिया के गीत ‘तू नहीं बोलदी, रकाने तू नहीं बोलदी, तेरे च तेरा यार बोलदा...’ की पंक्तियों को नया टच देकर जाखड़ ने ‘तू नहीं बोलदा जत्थेदारा, तू नहीं बोलदा, तेरे च सरकार बोलदी...’ बताते हुए कहा कि आज शिअद की शह पर जत्थेदार जो कुछ भी कर और कह रहे हैं, उनके पीछे सरकार का सीधे तौर पर हाथ है। शिअद की शह पर जत्थेदार खूब उछल रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार पर व्यंग्यबाण चलाते हुए जाखड़ बोले कि लाभार्थियों को लंबे समय से पेंशन नहीं मिल सकी है, क्योंकि पेंशन का सारा रुपया तो विश्व कबड्डी कप के नाम पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को दे दिया गया है। अब मुंबई जाकर वह रुपया तो आने से रहा तो पेंशन कैसे मिलेगी। उपमुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल तो हेलीकाप्टरों में झूलते फिर रहे हैं। जिस पर एक घंटे में करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्चा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सुखबीर बादल आपके गांव आएं तो उन्हें किसी न किसी तरह से करीब एक घंटा बिठाए रखो तो ग्रामीणों की करीब दस माह की पेंशन और शगुन स्कीम का रुपया बच जाएगा। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर उन्होंने कहा कि सीएम जो कहते हैं वह कर दिखाते हैं।


सीएम ने एक समय महाराजा रणजीत सिंह जैसा राज्य देने का वादा करते हुए कहा था कि सभी को एक समान अधिकार देंगे। बादल ने अपना वह वादा काफी हद तक पूरा कर दिखाया है। आज सिर्फ लंबी को छोड़कर राज्य में कहीं भी देख लो, सभी हलके एक समान ही विकास से वंचित नजर आएंगे। कहीं कोई सहूलियत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed