{"_id":"5f70f1778ebc3e9bec481c04","slug":"contractor-committing-scams-in-distribution-of-ration-canth-chandigarh-news-pkl3892102194","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में ठेकेदार कर रहा खेल : कैंथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में ठेकेदार कर रहा खेल : कैंथ
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने प्रशासन की राशन वितरण प्रणाली में धांधली का आरोप लगाया है। कैंथ ने अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है कि शहर में जो लोग हैं ही नहीं, उनके आधार कार्ड पर राशन दे दिया गया। वहीं, जरूरतमंद राशन के लिए भटक रहे हैं।
कैंथ ने चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग के जवाइंट सेक्रेटरी व अतिरिक्त डायरेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि पलसोरा निवासी रमेश कुमार इस समय कनाडा में हैं। परिवार के लोग जब राशन लेने पहुंचे तो उनके आधार कार्ड पर कोई और राशन ले जा चुका था। परिजनों ने बताया कि घर के सदस्य कनाडा में हैं, फिर उनके आधार कार्ड पर कोई और कैसे राशन ले जा सकता है।
वहीं, सेक्टर 56 निवासी चंपा का राशन भी कोई और ले गया। ऐसा ही रामदरबार निवासी ललिता देवी के साथ हुआ। कैंथ ने बताया कि पहले प्रशासन ने खुद ही राशन वितरण कराया था। तब लोगों का मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन दिया गया था, इसलिए कोई शिकायत नहीं आई। अब ठेकेदार के हाथ में राशन वितरण की व्यवस्था दे दी है। ऐसे में ठेकेदार बिना किसी का अंगूठा लगवाए ही राशन वितरित कर रहे हैं। जिससे कोई भी राशन लेकर चला जा रहा है। वहीं, राशन की मात्रा का भी कोई उल्लेख नहीं हो रहा है। इसके अलावा राशन लेने वाले को कोई पर्ची नहीं दी जा रही है। इन सभी खामियों के कारण राशन वितरण में धांधली हो रही है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जरूरतमंदों को शहर की कॉलोनियों व सामुदायिक केंद्र में काउंटर लगाकर राशन वितरित कर रहा है। परिवार के एक सदस्य को प्रति माह के हिसाब से पांच किलो गेहूं और प्रति कार्ड पर पांच किलो चना दिया जा रहा है। शहर में इस समय 65 हजार कार्डधारक हैं, जिन्हें विभाग की ओर से जुलाई से नवंबर तक का गेहूं और चना बांटा जा रहा है। कैंथ ने कहा कि शिकायत की एक कॉपी पीएमओ को भी भेजी है।