फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   contest for miss north india princess, audition on 4 August

मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस बनना है तो युवतियां यहां देखें

Tue, 29 Jul 2014 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Jul 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन
contest for miss north india princess, audition on 4 August

आप कुछ कर दिखाना चाहती हैं तो अमर उजाला सिटी की कुड़ियों के लिए लेकर आ रहा है ‘अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2014’ कांटेस्ट। जिसमें प्रतिभागी अपने आत्मविश्वास, ब्यूटी और ब्रेन से इस कांटेस्ट का ताज जीत सकती हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से इस कांटेस्ट के आडिशन चार अगस्त को लिए जाएंगे। वहीं शिमला में यह आडिशन दो अगस्त को लिए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रशन चार अगस्त तक आन द स्पॉट की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी आन लाइन www.missnorthindiaprincess.com पर लॉगइन कर रजिस्ट्रशन करवा सकती हैं।
विज्ञापन


यदि वे आन लाइन रजिस्ट्रशन नहीं करवा सकती हैं तो अपनी फोटो, पता और अपनी तमाम जानकारी की हार्ड कापी अमर उजाला दफ्तर एससीओ- 34-37 सेकेंड फ्लोर सेक्टर-9 डी मध्य मार्ग में लेकर यहां फार्म भर सकती हैं। कांटेस्ट संबंधी जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट या 7508613807 पर सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक संपर्क कर प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता को मिलगी फिएट पुंटो कार
‘अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2014’ के  ताज को जीतने वाली विजेता को फिएट पुंटो कार इनाम के तौर पर दी जाएगी। साथ ही विजेता को अनुराग दीक्षित (यूनिवसल म्यूजिक ग्रुप) के म्यूजिक एलबम में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। इस कांटेस्ट में 18 से 25 साल की युवतियां हिस्सा ले सकती हैं। फेम के मुख्य प्रायोजन से हो रहे इस कांटेस्ट के प्रमुख सहयोग ‘हीरो’ हैं।

क्राउन डिजाइन करो और जीतो दस हजार रुपये

कांट्रेस्ट में सिर्फ ब्यूटी को ही नहीं बल्कि फैशन डिजाइन में शौक रखने वाली युवतियों को ‘क्राउन डिजाइन कांटेस्ट’ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कांटेस्ट की विजेता के सिर पर सजने वाला क्राउन डिजाइन करने वाली विनर को दस हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने की इच्छुक प्रतिभागियों को अपने डिजाइन किए क्राउन की फोटो खींचकर दी गई वेबसाइट पर ईमेल कर सकती हैं या अमर उजाला दफ्तर चंडीगढ़ में जमा कर सकती हैं। जो डिजाइन निणार्यकों को पंसद आएंगे, वैसा ही ताज मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस के सिर पर सजेगा।  


कांटेस्ट में होंगे दो राउंड
कांटेस्ट में दो राउंड होंगे, जिसमें पहले राउंड में कैटवॉक होगी और दूसरे में टैलेंट राउंड होगा। इस राउंड में प्रतिभागियों को मंच पर अपनी प्रतिभा जैसे डांस, संगीत और अन्य टैलेंट को मंच पर प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद फाइनल विजेता का चयन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed