फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contaminated water coming for a week.. people sent 100 complaints

एक सप्ताह से आ रहा दूषित पानी.. लोगों ने भेजीं 100 शिकायतें

Tue, 29 Jun 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water coming for a week.. people sent 100 complaints
चंडीगढ़। सेक्टर 38 वेस्ट में पिछले एक सप्ताह से दूषित पानी आने से निवासियों में काफी रोष है। सोमवार को सेक्टर के लोगों ने लगभग 100 शिकायतें नगर निगम को भेजीं।
विज्ञापन

सेक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों रेखा सूद, चितरंजन सिंह, सुनील पहल, एलआईजी ग्रुप एजेंसी के अध्यक्ष भगवंत मान और महेश शर्मा का कहना है कि बार-बार शिकायतें भेजने के बावजूद भी समस्या का समाधान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भूल कर पानी की कीमतों में तीन गुना वृद्धि तो कर दी, परंतु लोगों को पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने में नाकाम रहा।
विज्ञापन

नहीं हुआ समस्या का समाधान तो करेंगे प्रदर्शन
एक सप्ताह से समस्या के समाधान होने का इंतजार कर रहे हैं। कई लोग तो पानी खरीद कर पी रहे हैं, क्योंकि यह पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि शीघ्र ही नगर निगम में लोगों को साफ पानी उपलब्ध नहीं करवाया तो सेक्टर निवासी नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देंगे। -पंकज गुप्ता, अध्यक्ष आरडब्लूए
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बीमार पड़े तो जिम्मेदार होगा निगम
यह पानी पीकर लोग बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में यदि किसी की तबीयत बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम एरिया पार्षद की होगी। कोई भी काम कराने के लिए नगर निगम अधिकारियों के कार्यालय में चक्कर लगाने पड़ते हैं। अपनी जिम्मेदारी से कोई भी काम अधिकारी नहीं करते। -केएस चौधरी, अध्यक्ष रेजिडेंट यूनाइटेड फ्रंट
24 क्या 6 घंटे पानी नहीं मिल रहा
नगर निगम की तरफ से दावा किया जाता है कि शहरवासियों को 24 घंटे पानी की सप्लाई दी जा रही है। इसके नाम पर निगम ने 500 करोड रुपए तक का ऋण भी उठा रखा है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि लोगों को 6 घंटे भी पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। -कुलभूषण शर्मा, महासचिव एमआईजी ग्रुप एजेंसी

कोट
इस संबंध में मुझे अभी जानकारी मिली है। मंगलवार को टीम को भेजकर चेक करवा लेंगे। कहीं लीकेज या अन्य कोई समस्या होगी तो इसका निराकरण किया जाएगा। -शैलेन्द्र सिंह, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed