फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Consumer Forum, Consumer Issues, Chandigarh

उपभोक्ताओं के सवालों पर फोरम के जवाब

Tue, 01 Apr 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Apr 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
Consumer Forum, Consumer Issues, Chandigarh
प्रश्न- मैंने पिछले सप्ताह एक दूध का पैक खरीदा। इसे खोलकर जैसे ही कटोरे में डाला तो पाया कि दूध की जगह पानी था। इस बात की जानकारी मैंने संबंधित कंपनी को दी। मैंने यह भी कहा कि इसकी वजह से मेरे परिवार को नुकसान हो सकता था। लेकिन उन्होंने मुझे इस संबंध कोई  जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

मनजिंदर सिंह, रोपड़
उत्तर- मनजिंदर सिंह जी, आपको कंपनी को शिकायत करने की बजाय उनको एक पत्र लिखना चाहिए। यदि वह इस पत्र का कोई जवाब नहीं देते हैं तो आप कंज्यूमर फोरम में जा सकते हैं।
विज्ञापन


प्रश्न- मैंने अपना सूट सिलवाने के लिए दिया और उसके लिए चार हजार रुपये दिए। मुझे टेलर ने कहा कि वह सूट दो सप्ताह में रेडी कर देगा। लेकिन एक महीने के बाद उसने सिला नहीं। मैं यह सूट अपने भाई की शादी में पहनना चाहती थी। इसकी वजह से मुझे भारी मानसिक परेशानी हुई। मैं क्या कर सकती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीति बत्रा, चंडीगढ़
उत्तर- नीति जी, जैसा मामला आपने बताया वह पूरी तरह से सेवाओं में कमी का है। कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2(1)(जी) के अंतर्गत आप इस मामले में रिफंड और राहत क्लेम कर सकती हैं।

प्रश्न- मैंने 50 हजार रुपये में छह महीने का स्लिमिंग पैकेज लिया। मुझसे कहा गया कि इस पैकेज से मेरा बीस किलो वेट कम होगा। हालांकि चौथे ही महीने में मेरा एक्सीडेंट हो गया। इसकी वजह से मैं एक महीने के लिए बेड रेस्ट पर हो गई। मैं कंपनी की सेवाएं ऐसे में नहीं ले सकी। मैने कंपनी से रिफंड के लिए क्लेम किया। लेकिन कंपनी ने मेरा अनुरोध नहीं माना। मैं क्या कर सकती हूं?

भाव्या खन्ना, पंचकूला
उत्तर-
भाव्या जी, पहली बात यह कि आप तेजी से ठीक हों। दूसरी बात यह कि कंपनी को यह देखना चाहिए कि आप कंपनी की सेवाएं नहीं ले सकीं। ऐसी स्थिति में यदि कंपनी आपकी बात नहीं सुनती है तो आप कंपनी पर सेवाओं में कमी के अंतर्गत कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत शिकायत कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed