{"_id":"f610ad9a5435040618dfea5d1cd2a1fd","slug":"consumer-column-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं के सवाल, फोरम के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं के सवाल, फोरम के जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 May 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्न: मैं एक अधिकारी हूं। मेरी पोस्टिंग चंडीगढ़ से अहमदाबाद हुई। इस दौरान मुझको अपनी रायल इनफील्ड गाड़ी को चंडीगढ़ से अहमदाबाद पहुंचाना था। मैने ट्रांसपोर्ट एजेंसी को चार हजार रुपये दिए। जब यह बाइक मुझको डिलीवर की गई तो यह बुरी तरह से डैमेज हो गई थी। यह बाइक स्टार्ट भी नहीं हुई। जब मैने एजेंसी को बाइक को रिपेयर करने को कहा तो उन्होंने मुझको इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम के लिए बोला। क्या मैं कंज्यूमर फोरम में जा सकता हूं?
विज्ञापन
जसबीर सिंह जौहल, चंडीगढ़
उत्तर: मिस्टर जौहल, आपके पास बाइक के सारे डाक्यूमेंट हैं तो आप सीधे कंज्यूमर फोरम में जाएं। आपके पास चंडीगढ़ में बाइक के कागजात और अहमदाबाद में बाइक के कागजात (रिसीविंग के समय) होने चाहिए। ऐसी स्थिति में आप मामले में जीत जाएंगे।
विज्ञापन
प्रश्न: मुझे एक जॉब वेबसाइट से काल आई। इसमें कहा गया कि वह दिल्ली की मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब दिलाएंगे। मैने हां बोला तो कहा गया कि 2200 रुपये जमा करवा दें। मैने जॉब के लिए यह रुपये जमा करवा दिए। उसके बाद किसी ने संपर्क नहीं किया। अब मैं क्या करूं?
विज्ञापन
सिद्धार्थ बहल, चंडीगढ़
उत्तर- प्रिय सिद्धांत, आपने जो बातचीत की उसके अनुसार इनवाइस नंबर कलेक्ट करें। इसमें ई मेल और अन्य डाक्यूमेंट शामिल हैं। इसके बाद आप वेबसाइट के खिलाफ शिकायत करें। आप सीधे कंज्यूमर कोर्ट में जाएं। यह मामला सीधे सेवाओं में कमी का है।
प्रश्न: मैंने एक मोबाइल फोन खरीदा, लेकिन यह मोबाइल कुछ समय बाद ही परेशान करने लगा। मैंने मोबाइल को सर्विस सेंटर में दिया। लेकिन वहां मुझको कोई रिस्पांस नहीं मिला। यह मोबाइल गारंटी में है लेकिन सर्विस सेंटर में कहा गया कि मोबाइल में पानी चला गया है और इसे ठीक नहीं किया जा सकता है।
अजय, चंडीगढ़
उत्तर- आपका मोबाइल फोन गारंटी में है तो आपके मोबाइल को ठीक करना कंपनी की जिम्मेदारी है। यह मामला सेवाओं में कमी से सीधा जुड़ा है। आप इस मामले में सीधे मोबाइल कंपनी को लेटर लिखें और उसके जवाब आने के बाद आप मामला लेकर कंज्यूमर फोरम में जाएं।