{"_id":"66967e096b9812225f0304e7","slug":"constable-male-recruitment-physical-criteria-process-started-six-times-the-number-of-candidates-called-in-the-first-phase-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-469315-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पुरुष भर्ती : शारीरिक मापदंड प्रक्रिया शुरू, प्रथम चरण में छह गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही पुरुष भर्ती : शारीरिक मापदंड प्रक्रिया शुरू, प्रथम चरण में छह गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 20 डिजिटल मापदंड स्टैंड लगाए
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में सिपाही पुुरुष के पांच हजार पदों के लिए शारीरिक मापदंड प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रही जांच के प्रथम चरण में पदों के मुकाबले छह गुणा अभ्यर्थियों को जांच के लिए बुलाया गया। पीएमटी प्रक्रिया 23 जुलाई तक चलेगी। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आयोग ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। बाकायदा बायोमीट्रिक मिलान के बाद अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया जा रहा है।
उम्मीदवारों की संतुष्टि के लिए 20 डिजिटल मापदंड स्टैंड लगाए गए हैं। हर स्टैंड पर खेल विभाग के कोच व अन्य विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है। डिजिटल स्टैंड पर अभ्यर्थी अपने कद, काठी व वजन की जानकारी स्वयं डिस्पले बोर्ड पर देख सकते हैं। मंगलवार को पहला स्लॉट सुबह 6:30 बजे आरंभ हुआ था। दूसरा स्लॉट 8:30 बजे, तीसरा 10:30 बजे व चौथा 12:30 बजे का निर्धारित है। पहले दिन 2000 उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा ली गई है। उसके बाद बुधवार को 3000 उम्मीदवार व 18 से 23 जुलाई तक 5000-5000 उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा ली जाएगी। पहला चरण पूरा होने पर शेष उम्मीदवारों की सूची बाद में जारी की जाएगी।
पूरी प्रक्रिया फुलप्रूफ : चेयरमैन
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि शारीरिक मापदंड प्रक्रिया को फुलप्रूफ बनाया गया है। जैसे ही अभ्यर्थी अपनी बारी के बाद नापतोल के लिए प्रवेश करता है, उसकी बायोमीट्रिक जांच व वीडियोग्राफी की जाती है और यह प्रक्रिया डिजिटल डिस्पले के बाद बाहर निकलते समय भी की जाती है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जगह-जगह हेल्प डेस्क लगाए गए है। किसी भी प्रकार की शिकायत को सुनने के लिए आयोग की ओर से अवर सचिव स्तर के अधिकारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है। हिम्मत सिंह ने बताया कि आज भर्ती प्रक्रिया का पहला दिन था। इसलिए प्रबंधन में थोड़ी बहुत खामियां रह गई होंगी, जिसे आगे सुधार लिया जाएगा।