फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constable beaten up in vegetable market, video goes viral

सब्जी मंडी में कांस्टेबल की पिटाई, वीडियो वायरल

Fri, 20 May 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Constable beaten up in vegetable market, video goes viral
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में यूटी पुलिस के एक कांस्टेबल के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में तीन लोग पुलिस मुलाजिम के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। ये लोग मुलाजिम पर डंडा बरसा रहे हैं। सेक्टर-26 थाना प्रभारी के अनुसार अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला वीरवार का है। वीडियो मेें दिख रहा कांस्टेबल जरनैल सिंह सेक्टर 26 पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी रोजाना पुलिस लाइन के बाहर नो पार्किंग एरिया में ड्यूटी लगती है। मंगलवार शाम 4 से 10 बजे तक मुलाजिम की ड्यूटी थी। इसी बीच वह मंडी में प्याज खरीदने के लिए गया। यहां पर उसकी प्याज बेचने वाले लोगों के साथ बहस हो गई। इसके बाद तीन लोगों ने मिलकर जरनैल सिंह को पकड़ लिया। जरनैल सिंह ने विरोध में कॉलर पकड़ने वाले को मुक्के मारे तो तीनों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने उसे जमीन पर लिटाकर लातों और डंडों से बुरी तरह पीटा। इस घटना की किसी ने वीडियो बना ली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पीसीआर पहुंची जबकि थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed